Move to Jagran APP

पांच करोड़ का लगेगा 16 स्लाइस वाला सिटी स्कैन

जासं, आजमगढ़ : जिला अस्पताल में अब तक एक स्लाइस वाला ही सिटी स्कैन था। शासन ने 16 स्लाइस वाले

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Apr 2018 10:49 PM (IST)Updated: Sun, 22 Apr 2018 10:49 PM (IST)
पांच करोड़ का लगेगा 16 स्लाइस वाला सिटी स्कैन
पांच करोड़ का लगेगा 16 स्लाइस वाला सिटी स्कैन

जासं, आजमगढ़ : जिला अस्पताल में अब तक एक स्लाइस वाला ही सिटी स्कैन था। शासन ने 16 स्लाइस वाले सिटी स्कैन लगाने को मंजूरी दे दी है। अब मरीजों को खासी राहत मिलेगी। पहले तमाम रोगों व चोटों की स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाती थी। अब सब कुछ स्पष्ट होगा। इस दिशा में कार्य शुरू हो गया है। एक पखवारे के अंदर यह बनकर तैयार हो जाएगा। इस पर पांच करोड़ रुपये की लागत आने की बात कही जा रही है।

loksabha election banner

अत्याधुनिक 16 स्लाइस सीटी स्कैन से विभिन्न बीमारियों के बारे में सटीक जानकारी मिलती है। इससे सिर से लेकर पैर तक शरीर के किसी भी हिस्से का चित्र कम समय में प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही रेडिएशन की मात्रा भी न्यूनतम होती है। इससे शरीर के एक मिलीमीटर से भी कम भाग का चित्र भी आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। प्राप्त चित्र को देखकर बीमारी का सही आकलन कर प्रभावी व तीव्र इलाज संभव हो जाएगा। इससे प्राप्त चित्र एकल या डुअल स्लाइस सीटी स्कैनर के चित्रों से कहीं ज्यादा अच्छा होता है। शरीर की प्रमुख रक्त वाहिनियों की एन्जियोग्राफी में 16 स्लाइस सीटी स्कैनर की अहम भूमिका होती है। इससे सर्जरी में आसानी होती है। जिला अस्पताल में अब तक एक स्लाइस वाला सिटी स्कैन था। इससे इलाज में परेशानियां होती थी। इसे देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट भेजी थी। रिपोर्ट पर शासन ने यहां अत्याधुनिक सिटी स्कैन लगाने का निर्णय लिया है। अब तक एक स्लाइस वाले सिटी स्कैन से गोली लगने के मरीजों की जांच नहीं हो पाती थी। अब गोली लगने वाले मरीजों की भी जांच इससे हो जाएगी। इसके अलावा अन्य विभिन्न बीमारियों का भी आसानी से पता चल जाएगा। इससे इलाज करने में परेशानी नहीं होगी।

डा. जीएल केशरवानी, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.