Move to Jagran APP

42 डिग्री पहुंचा तापमान, बाहर निकलना हुआ दुश्वार

आजमगढ़ मौसम में हो रहे बदलाव से उमस भरी गर्मी का एहसास लोगों को होने लगा है। दिन में चिलचिलाती धूप होने के कारण लोगों का घर से निकलना दुश्वार हो गया है। कोई छतरी लगाकर बाहर निकलता है तो कोई चेहरे को कपड़े से ढक कर। रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 05:23 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 05:23 PM (IST)
42 डिग्री पहुंचा तापमान, बाहर निकलना हुआ दुश्वार

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : गर्मी का तेवर बढ़ता जा रहा है। अप्रैल में ही जून जैसी तपिश का अहसास हो रहा है। दिन में चिलचिलाती धूप होने के कारण लोगों का घर से निकलना दुश्वार हो गया है। कोई छतरी लगाकर बाहर निकल रहा है तो कोई चेहरे को कपड़े से ढक कर। रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

चार दिनों से सूर्य देव आग उगल रहे हैं। शहर के नगर पालिका चौराहे पर दोपहर के समय में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का लोग आते-जाते दिखाई दिए। जो दिख भी रहे थे वह पूरी शरीर को कपड़े से ढके हुए थे। दो पहिया वाहनों से चलने वाले लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता था। एक डिग्री उछाल के साथ पारा 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्म हवा के झोंके से चेहरा झुलस जा रहा था।

बीते सप्ताह इस प्रकार रही तापमान की चाल (डिग्री सेल्सियस में)

दिन अधिकतम न्यूनतम

सोमवार 36 23

मंगलवार 40 22

बुधवार 38 22

गुरुवार 40 23

शुक्रवार 42 25

शनिवार 42 25

रविवार 42 25


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.