विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में किराये के मकान में मिले दो लाख के 323 किलो पटाखे, आरोपित की तलाश में दो टीमें गठित

By Saurabh Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 30 Oct 2026 07:28 PM (IST)

आजमगढ़ के मुबारकपुर में पुलिस ने एक किराये के मकान से लगभग दो लाख रुपये कीमत के 323 किलोग्राम अवैध ...और पढ़ें

आजमगढ़ में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद, आरोपित की तलाश जारी।

आजमगढ़ में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद, आरोपित की तलाश जारी।

HighLights

  1. मुबारकपुर में किराये के मकान से अवैध पटाखे बरामद।

  2. 323 किलोग्राम पटाखे, कीमत लगभग दो लाख रुपये।

  3. आरोपित गुलाब गुप्ता की गिरफ्तारी को दो टीमें।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। आगामी त्योहारों के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मुबारकपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुरुवार को कस्बे के पुरारानी मोहल्ले में एक किराये के मकान में छापेमारी कर करीब दो लाख रुपये कीमत के 323 किलोग्राम पटाखे बरामद किए।

बरामद पटाखों में फूलझड़ी, मिर्ची बम, राकेट, चकरी और अनार समेत 11 प्रकार के पटाखे शामिल हैं। इस मामले में विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

पुलिस को सूचना मिली कि पुरारानी मोहल्ले में एक किराये के मकान में अवैध रूप से पटाखे रखे गए हैं। प्रभारी निरीक्षक शशीचंद चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली तो सहर पत्नी समीर के मकान के एक कमरे में पटाखों का भंडार मिला। यह मकान गुलाब गुप्ता ने किराये पर लिया था। पुलिस ने कमरे से विभिन्न कंपनियों के कुल 323 किलोग्राम पटाखे बरामद किए।

बरामद पटाखों में 1,022 पैकेट फुलझड़ी, 119 पैकेट पाप-अप बम, 445 पैकेट मिर्ची बम, 150 पैकेट इलेक्ट्रिक क्रैकर, 17 पैकेट प्राइम क्रैकर्स, 12 पैकेट राकेट, 150 पैकेट चकरी, 265 पैकेट मिनी बुलेट बम, 149 पैकेट माचिस और 150 पैकेट अनार शामिल हैं। इसके अलावा 18 शाट राकेट का एक पैकेट भी मिला है। पुलिस ने इस मामले में मुबारकपुर थाने में मुकदमा दर्जकर आरोपित गुलाब गुप्ता निवासी पुरारानी, मुबारकपुर की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।