उकरौड़ा और भागमलपुर में शौचालय के 255 अपात्र लाभार्थी
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 31 सितंबर तक सभी राजस्व गांवों को ओडीएफ घोषित किया जाना है। निर्धारित समय में मात्र आठ दिन शेष रह गए हैं।इसलिए पूरा प्रशासन अमला और विकास विभाग के आलाधिकारी अवकाश के दिनों में भी गांवों में शौचालय निर्माण की प्रगति का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं। विकास खंड पल्हनी के प्रभारी खंड विकास अधिकारी परियोजना निदेशक डीडी शुक्ल ने ग्राम पंचायत उकरौड़ा और भागमलपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों गांवों में बेसलाइन सर्वे सूची में कुल 255 अपात्र लाभार्थी मिले।
आजमगढ़ : स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 31 सितंबर तक सभी राजस्व गांवों को ओडीएफ घोषित किया जाना है। निर्धारित समय में मात्र आठ दिन शेष रह गए हैं, इसलिए पूरा प्रशासन अमला और विकास विभाग के आला अधिकारी अवकाश के दिनों में भी गांवों में शौचालय निर्माण की प्रगति का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं। विकास खंड पल्हनी के प्रभारी खंड विकास अधिकारी परियोजना निदेशक डीडी शुक्ल ने ग्राम पंचायत उकरौड़ा और भागमलपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों गांवों में बेसलाइन सर्वे सूची में कुल 255 अपात्र लाभार्थी मिले।
प्रभारी खंड विकास अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत उकरौड़ा में 2011 की बेसलाइन सर्वे सूची में कुल 340 नाम थे जिसमें 189 अपात्र मिले। 175 लाभार्थियों खाते में धनराशि भेज दी गई है जिसमें 86 पूर्ण और 90 पर कार्य जारी है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत भागलपुर की बेसलाइन सर्वे सूची में 195 लाभार्थियों के नाम थे जिसमें 66 अपात्र मिले। 129 के खाते में धनराशि भेज दी गई है जिसमें 61 पूर्ण और 60 का निर्माण होना पाया गया। नौ लाभार्थियों के शौचालय का निर्माण जमीनी विवाद में नहीं हो पा रहा है। ग्राम प्रधान और सचिव को निर्देशित किया कि प्रकरण का निस्तारण कराकर शौचालय का निर्माण निर्धारित समय के अंदर पूरा कराएं। किसी प्रकार की दिक्कत आ रही है तो खंड विकास अधिकारी को अवगत कराएं जिससे समय रहते उसका निस्तारण कराया जा सके।