विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में नया मतदाता भरने के लिए 25,008 हजार लोगों ने भरा फार्म-छह

By Anil Mishra Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 26 Nov 2026 05:17 PM (IST)

भारत निर्वाचन आयोग ने 2027 के लिए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित किया है। आजमगढ़ में पहले चरण के अभियान में 25,008 लोगों ने नया मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरा है।

अर्हता एक जनवरी-2027 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण।

अर्हता एक जनवरी-2027 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण।

HighLights

  1. निर्वाचन आयोग ने 2027 मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया।

  2. आजमगढ़ में 25,008 लोगों ने नया मतदाता बनने हेतु फॉर्म-6 भरा।

  3. विशेष अभियान का दूसरा चरण 28 और 29 नवंबर को होगा।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। भारत निर्वाचन आयोग ने अर्हता एक जनवरी-2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण--2027 के लिए कार्यक्रम घोषित है। जिले के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष अभियान की दूसरे चरण की तिथि 28 एवं 29 नवंबर निर्धारित की गई है।

उधर, प्रथम 21 व 22 नवंबर को जनपद के सभी 4,361 मतदेय स्थलों पर आयोजित विशेष अभियान दिवस में जिले की सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में नया मतदाता बनने के लिए कुल 25 हजार, आठ लोगाें ने फार्म-6 भरा है। जबकि 5,327 फार्म और 4,200 फार्म आठ भरे गए।

विधानसभावार भरे गए फार्म
-विधानसभा----फार्म-6--फार्म-7--फार्म-8
-अतरौलिया---2491----586----352
-गोपालपुर----2439----444----174
-सगड़ी------2524----417----449
-मुबारकपुर---2490----438---604
-आजमगढ़---2722----488---694
-निजामाबाद--2463----602---382
-फूलपुर-पवई-2359----426---325
-दीदारगंज---2566-----294---296
-लालगंज---2461-----607---402
-मेंहनगर----2493----825---522

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।