दो फीसद ब्याज के साथ 20 लाख की होगी वसूली
आजमगढ़ लगभग नौ साल से केबल संचालकों द्वारा मनोरंजन कर जमा नहीं किया गया। जबकि बकाया राजस्व के लिए संबंधित केबल संचालकों को कई बार नोटिस जारी की थी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गुरु प्रसाद गुप्ता द्वारा बकाया राजस्व की वसूली में तेजी लाए जाने के निर्देश जीएसटी विभाग (मनोरंजन विभाग) ने 20 संचालकों को आरसी जारी की है।
जासं, आजमगढ़ : लगभग नौ साल से केबल संचालकों द्वारा मनोरंजन कर जमा नहीं किया गया, जबकि बकाया राजस्व के लिए संबंधित केबल संचालकों को कई बार नोटिस जारी किया गया था। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गुरु प्रसाद गुप्ता द्वारा बकाया राजस्व की वसूली में तेजी लाए जाने के निर्देश जीएसटी विभाग (मनोरंजन विभाग) ने 20 संचालकों को आरसी जारी की है।
वाणिज्य कर (मनोरंजन कर) निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले के लगभग 20 केबल संचालकों पर वित्तीय वर्ष 2010 को लगभग 20 लाख रुपये मनोरंजन कर बकाया है। संबंधित संचालकों को कई बार बकाया राजस्व जमा करने के लिए नोटिस जारी किया गया, लेकिन संज्ञान नहीं लिया गया। बताया कि प्रतिमाह दो फीसद ब्याज की दर से बकाया राजस्व वसूली के लिए आरसी जारी की गई है।