बाढ़ में नष्ट हो गए 1.5 लाख पौधे
आजमगढ़ जिले को हरा-भरा करने के लिए शासन के निर्देश पर इस वर्ष 62 लाख 40 हजार 706 पौधे लगाए गए थे। इसमें से पिछले दो वर्षों में सिर्फ तमसा नदी के किनारे लगभग डेढ लाख से अधिक पौधे लगाए गए।
By JagranEdited By: Published: Thu, 31 Oct 2019 08:57 PM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 06:25 AM (IST)
आजमगढ़ : शासन के निर्देश पर इस वर्ष 62 लाख 40 हजार 706 पौधे लगाए गए थे। इसमें से पिछले दो वर्षों में सिर्फ तमसा नदी के किनारे लगभग डेढ लाख से अधिक पौधे लगाए गए। पौधों को जानवरों से बचाने के लिए लाखों रुपये खर्च करके ट्रीगार्ड भी लगाए गए, लेकिन इस वर्ष तमसा नदी में आई बाढ़ के चलते नदी के किनारे लगाए गए लगभग डेढ़ लाख पौधे सूख गए। वहीं वन विभाग द्वारा यादों को सजाने के लिए पौधा लगाकर बनाए गए स्मृति वन में भी अब पौधा नहीं रहा। अब यहां सिर्फ कूड़ा-कचरा ही बचा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें