मारपीट में महिला घायल, मुकदमा दर्ज
आजमगढ़ : मेंहनगर थाना क्षेत्र के गहुनी में रविवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। जमकर च
By Edited By: Published: Mon, 26 Sep 2016 10:10 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 10:10 PM (IST)
आजमगढ़ : मेंहनगर थाना क्षेत्र के गहुनी में रविवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। जमकर चले लाठी-डंडे में एक महिला घायल हो गई। घायल की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित पांच अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। मेंहनगर थाना क्षेत्र के गहुनी गांव निवासिनी रंजना देवी पत्नी शैलेंद्र राय का आरोप है कि पड़ोसी संजय पुत्र घनश्याम राय से पुराना विवाद चलता है। इसी रंजिश को लेकर रविवार को संजय ने उसके घर में घुस कर लोहे के राड से मार कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं उसने जानमाल की धमकी भी दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें