Move to Jagran APP

पुलिस भर्ती में इटावा व मैनपुरी के साठ फीसद अभ्यर्थी : वाजपेयी

आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ के द्वारा शुक्रवार को मेहता पार्क में धरना व प्रदर्शन का आयोजन कि

By Edited By: Published: Fri, 27 Mar 2015 07:13 PM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2015 07:13 PM (IST)

आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ के द्वारा शुक्रवार को मेहता पार्क में धरना व प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी उपस्थित थे।

loksabha election banner

धरने को संबोधित करते हुए श्री वाजपेई ने कहा कि पूरे प्रदेश में भय, भूख, भ्रष्टाचार व्याप्त है। उत्तर प्रदेश सरकार 1.20 रुपये में बिजली खरीदती है और 5 रुपये से ज्यादा में बेचती है फिर भी प्रदेश में बिजली की भीषण संकट है। प्रदेश की सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि किसानो का कर्ज आज तक माफ नहीं हुआ। आज पूरे प्रदेश के युवाओं में सरकार के खिलाफ पुलिस भर्ती को लेकर आक्रोश व्याप्त है। आक्रोश होना भी चाहिए क्योंकि इस पुलिस भर्ती में सिर्फ मैनपुरी, इटावा के 60 प्रतिशत लोगो का चयन किया गया है। भाजपा भर्ती के विरोध में प्रदर्शन कर रहे उन हजारो अभ्यर्थियों की हर मांग का समर्थन करती है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने इस भर्ती की जांच करने के लिए राज्यपाल को ज्ञापन दिया है और अभ्यर्थियों के साथ सड़क पर भी उतरेगी। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के मुबारकपुर में अधिकारियों की मिलीभगत से कई फर्जी हथकरघा समितियां चल रही है। उसमे 46 करोड़ का घोटाला भी हुआ है। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता राधेश्याम ¨सह उर्फ गुड्डू ¨सह अपने समर्थकों के साथ बिलरियागंज, जुनेगंज होते हुए सभास्थल पर पहुंचें। यहां उन्होंने अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। इसी प्रकार अतरौलिया से जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष विजय प्रकाश ¨सह के नेतृत्व में भारी भरकम जुलूस सभास्थल पर पहुंचा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओ ने चर्च चौराहे पर जोरदार स्वागत किया व मोटरसाइकिल जुलुस के साथ प्रदेश अध्यक्ष को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचाया।

धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सहजानन्द राय ने किया। संचालन जिला महामंत्री ऋषिकांत राय ने किया।

धरने में मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ला, क्षेत्रीय महामंत्री विनोद राय, पूर्व सांसद रमाकांत यादव, सांसद लालगंज नीलम सोनकर, पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, पूर्व विधायक नरेंद्र ¨सह, क्षेत्रीय संयोजक रमाकांत मिश्रा, नपा अध्यक्ष इंदिरा जायसवाल, सौरभ ¨सह सोनू पूर्व ब्लाक प्रमुख रीता श्रीवास्तव, श्रीकृष्णपाल, अमित तिवारी, पूर्व विधायक सुरेन्द्र मिश्र, अखिलेश मिश्रा उर्फ गृड्डू, जयनाथ ¨सह, जिला महामंत्री रामपाल ¨सह, जिला उपाध्यक्ष दुर्गविजय यादव, नागेन्द्र ¨सह, अजय ¨सह, जिला मंत्री विक्रम ¨सह पटेल ,लक्ष्मण मौर्या, तीजाराम, अरविन्द ¨सह, सौरभ कन्नौजिया, प्रशांत ¨सह, अवनीश राय बंटी, पंकज ¨सह कौशिक, विवेक ¨सह सोनू, विद्यासागर श्रीवास्तव, प्रखर पांडेय अप्पू, कुशल ¨सह गौतम, शशांक श्रीवास्तव, प्रशांत त्रिपाठी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.