विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईरान के पहलवान इरफान मिर्जा का अयोध्या के मैहर महोत्सव में जलवा, जीती 11 लाख की इनामी कुश्ती

Published: Mon, 16 Nov 2026 06:44 PM (IST)

Maihar Mahotsav Ayodhya: देश के विभिन्न राज्यों से आए नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखा कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

ईरान के पहलवान इरफान मिर्जा,  अंतरराष्ट्रीय दंगल में नामी पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

ईरान के पहलवान इरफान मिर्जा,  अंतरराष्ट्रीय दंगल में नामी पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

HighLights

  1. देश-विदेश के पहलवानों ने दो दिवसीय दंगल में दिखाया दमखम

  2. महिला-पुरुष के कुश्ती में नेपाल की रूबी थापा ने मारी बाजी

  3. आयोजकों ने ईरान के पहलवान को ईनाम में मुर्रा भैंस भी दी

संवाद सूत्र, अयोध्या। हैदरगंज में पृथ्वी सिंह की स्मृति में मलावन बाग में आयोजित मैहर महोत्सव के तीसरे दिन अंतरराष्ट्रीय दंगल का आयोजन किया गया। देश के विभिन्न राज्यों से आए नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखा कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

ईरान के पहलवान इरफान मिर्जा ने 11 लाख रुपये और एक मुर्रा भैंस की इनामी कुश्ती में राष्ट्रीय स्तर के पहलवान महाराष्ट्र के कोल्हापुर निवासी रवि तोमर को पटखनी देकर इनाम अपने नाम किया। महिला-पुरुष के बीच हुई कुश्ती में नेपाल की रूबी थापा ने मुगलसराय के रोहित को पटखनी दी। इसके अलावा गोरखपुर के सर्वेश तिवारी ने ग्वालियर के ओमवीर, उत्तराखंड के मोहम्मद राजा कुरैशी ने ग्वालियर के जल्लाद सिंह को, भूटान के चिमचिम डोगरा ने बनारस के देवा को, जम्मू -कश्मीर के मोहम्मद जावेद गनी ने दरभंगा बिहार के कैम्पा को और दिल्ली के बाबर अली ने राजस्थान के गुलाम दस्तगीर को परास्त किया।
पहलवानों के शानदार प्रदर्शन ने कुश्ती प्रेमियों का दिल जीत लिया। इससे पहले आयोजक और उनकी पत्नी तारुन की पूर्व ब्लाक प्रमुख माधुरी सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने पृथ्वी सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।