उत्तर प्रदेश चुनाव: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े अयोध्या पहुंचे, रामलला के किए दर्शन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठकें करेंगे और आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीरामलला के दर्शन किए।
HighLights
विनोद तावड़े अयोध्या पहुंचे, रामलला के दर्शन किए।
पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठकें करेंगे।
संगठन की तैयारियों और आगामी रणनीति पर चर्चा होगी।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े शनिवार को अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से वह श्रीरामलला के दर्शन-पूजन के लिए अयोध्या धाम रवाना हुए। रामलला के दर्शन के बाद वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे।
बैठक में जिला प्रभारियों और जिलाध्यक्षों के साथ संगठन की गतिविधियों और आगामी रणनीति पर चर्चा होगी। इसके बाद अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय बैठक प्रस्तावित है। इसमें क्षेत्रीय कार्यसमिति के सदस्यों के अलावा सभी मोर्चों के अध्यक्ष और अवध क्षेत्र के प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे।
विनोद तावड़े के प्रवास के दौरान संघ परिवार यानी विचार परिवार के सदस्यों के साथ संवाद बैठक भी प्रस्तावित है। उनके दौरे को संगठन की तैयारियों की समीक्षा और पदाधिकारियों के साथ समन्वय के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
स्वागत करने वालों में विधायक अभय सिंह, चंद्रभानु पासवान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल और पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
यह भी पढ़ें- अयोध्या में राम की पैड़ी पर 15 हजार अतिरिक्त श्रद्धालुओं के बैठने का इंतजाम, दीपोत्सव के लिए पहुंचे 10 लाख दीये
