विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'प्रतिष्ठित पदों को ठुकरा 35 साल से जनसेवा के लिए तत्पर रहे हैं', लल्लू सिंह की हार पर बेटे ने ऐसे जताया जनता का आभार

Published: Wed, 05 Jun 2024 08:52 PM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के अध्यक्ष विकास सिंह अपने पिता निवर्तमान सांसद लल्लू सिंह की हार से मर्माहत हैं। उन्होंने ...और पढ़ें

पिता की हार पर बेटे ने मार्मिक पोस्ट से जताया जनता का आभार
पिता की हार पर बेटे ने मार्मिक पोस्ट से जताया जनता का आभार

जागरण संवाददाता, अयोध्या। उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के अध्यक्ष विकास सिंह अपने पिता निवर्तमान सांसद लल्लू सिंह की हार से मर्माहत हैं। उन्होंने बहुत ही मार्मिक टिप्पणी के साथ फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता का आभार जताया है।

उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में कहा है कि उनके पिता बीते 35 साल से राजनीति में आकर प्रत्यक्ष और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माध्यम से युवावस्था से ही जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। उनके नाते पूरा परिवार ही इस क्षेत्र की जनता के लिए हर तरह से तत्पर रहा है। वह बिना किसी प्रतिष्ठा और सम्मान की लालसा के राम मंदिर आंदोलन का प्रारंभ से ही हिस्सा रहे।

भाजपा के पराभव के काल में भी उनके पिता ने भाजपा का झंडा उठाए रखा। हार-जीत को लेकर उनको कभी मलाल नहीं रहा और जो संगठन का आदेश हुआ उसका हमेशा से सम्मान किया। हार-जीत राजनैतिक जीवन का अंग है।

यह भी पढ़ें- Faizabad Lok Sabha Chunav Result 2024: रामनगरी से भाजपा की टूटी उम्मीद, सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद बने सांसद

इस क्षेत्र की सेवा के लिए उन्होंने कई बार प्रतिष्ठित पदों को भी ठुकराया है। रात-दिन, सर्दी-गर्मी, दिन दुपहरिया हर समय वह क्षेत्र के लिए ही समर्पित थे और हैं। हम सभी इस क्षेत्र की जनता के आभारी हैं, जिसने उनको इस चिलचिलाती गर्मी में मतदान किया।

यह भी पढ़ें- UP Lok Sabha Result 2024: राम मंदिर का राग अलापने वाली भाजपा को अयोध्या में ही शिकस्त, आखिर क्या रही वजह?