विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या कार्तिक पूर्णिमा मेला: श्रद्धालुओं के लिए होगा 150 बसों का संचालन, अस्थाई बस स्टैंड भी बनेगा

Published: Sun, 18 Oct 2026 08:02 AM (IST)

परिवहन निगम ने अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा मेला के लिए तैयारी शुरू कर दी है। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु चार ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. कार्तिक पूर्णिमा मेला के लिए 150 बसें तैनात।

  2. अस्थाई बस स्टेशन से होगा बसों का संचालन।

  3. श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु परिवहन निगम की पहल।

संवाद सूत्र, अयोध्या। परिवहन निगम ने कार्तिक पूर्णिमा मेला की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार मेला में श्रद्धालुओं के सुलभ आवागमन के लिए निगम ने परिक्षेत्र के चार डिपो की 150 बसों को उतारने का निर्णय लिया है। इन बसों का संचालन साकेत फोरलेन पुल के नीचे बालू घाट पर अस्थाई बस स्टेशन से किया जाएगा। राउंड द क्लाक कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
अयोध्या डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धरणेंद्र कुमार चौबे को मेला अधिकारी बनाया गया है।
कार्तिक मेला 18 नवंबर से शुरू होगा, जिसका समापन 24 नवंबर को पूर्णिमा स्थान के साथ होगा। इस अवधि में बसों का संचालन करने के लिए चारों डिपो को बसें आवंटित कर दी गई हैं।

अस्थाई बस स्टेशन से इसी निर्धारित अवधि में गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, बस्ती, गोरखपुर, अकबरपुर, आजमगढ़ बस स्टेशन के अलावा गौर बाजार, घनघटा, जहांगीरगंज, सुलतानपुर, जगदीशपुर, भिटरिया टांडा और लखनऊ के लिए 150 बसों का संचालन किया जाएगा।

17 नवंबर से 25 नवंबर तक दो चरणों में कर्मियों की राउंड द क्लाक ड्यूटी लगाई 

अस्थाई बस स्टेशन पर चार तकनीकी कर्मियों का संसाधनों के साथ तैनाती का निर्देश दिया गया है। बसों की पार्किंग इत्यादि की जिम्मेदारी वरिष्ठ केंद्र प्रभारी सुशीला देवी को सौंपी गई है। 17 नवंबर से 25 नवंबर तक दो चरणों में कर्मियों की राउंड द क्लाक ड्यूटी लगाई गई है।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी: टिन्नू ने मांगी बुलेट और अर्टिगा कार की वापसी, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

कार्तिक पूर्णिमा मेला अवधि के दौरान अपरिहार्य कारणों को छोड़कर समस्त कर्मचारियों व अधिकारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। मेला के दौरान 18 नवंबर को 14 कोसी और 20 नवंबर को पंचकोसी परिक्रमा के साथ पूर्णिमा स्थान पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आते हैं। उनके आवागमन को सुगम बनाने के लिए अस्थाई बस स्टेशन से निर्बाध बसों का संचालन किया जाएगा।

-

काशी प्रसाद, क्षेत्रीय प्रबंधक- परिवहन निगम अयोध्या परिक्षेत्र।