विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या में चौदह कोसी परिक्रमा 17 की देर रात से, मंगलवार रात से रहेगा यातायात डायवर्जन

Published: Mon, 16 Nov 2026 07:04 PM (GMT+05:30)

Chaudah Kosi Parikrama in Ayodhya:  लखनऊ, बाराबंकी गोंडा, बस्ती आदि के वाहन, जिन्हें लखनऊ की तरफ जाना है वह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते आवागमन कर सकते हैं।

चौदह कोसी परिक्रमा को लेकर आंतरिक ट्रैफिक डायवर्जन 17 नवंबर को शाम चार बजे से शुरू हो जाएगा

चौदह कोसी परिक्रमा को लेकर आंतरिक ट्रैफिक डायवर्जन 17 नवंबर को शाम चार बजे से शुरू हो जाएगा

HighLights

  1. 14 कोसी परिक्रमा को लेकर अलर्ट पर पुलिस, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  2. 17 की रात 1:21 बजे से शुरू होगी परिक्रमा, लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

  3. एडीजी जोन लखनऊ प्रवीण कुमार पहुंचे अयोध्या, अधिकारियों के साथ की बैठक

संवाद सूत्र, अयोध्या। राम नगरी की विश्व विख्यात चौदह कोसी परिक्रमा को लेकर आंतरिक ट्रैफिक डायवर्जन 17 नवंबर को शाम चार बजे से शुरू हो जाएगा, जो 19 नवंबर को भीड़ समाप्ति तक लागू रहेगा। लखनऊ, बाराबंकी गोंडा, बस्ती आदि के वाहन, जिन्हें लखनऊ की तरफ जाना है वह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते आवागमन कर सकते हैं।

चौदह कोसी परिक्रमा 17 की रात 1:21 बजे से शुरू होगी। इसमें लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। एडीजी जोन लखनऊ प्रवीण कुमार भी अयोध्या पहुंचे और अधिकारियों के साथ बैठक की।

चौदह कोसी परिक्रमा के दौरान चौकी सहादतगंज बाइपास चौराहा बैरियर से रामपथ पर सहादतगंज हनुमानगढ़ी के सामने से परिक्रमा मार्ग होने के कारण शहर की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। समस्त वाहन एनएच-27 हाईवे से देवकाली बाइपास होकर गंतव्य को जाएंगे।

शांति चौक बैरियर से नाका हनुमानगढ़ी के सामने परिक्रमा मार्ग होने के कारण शहर की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। मकबरा तिराहा बैरियर से किसी भी वाहन को नाका की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा।

नवीनमंडी चौराहा बैरियर से नाका हनुमानगढ़ी के सामने परिक्रमा मार्ग होने के कारण अग्रसेन चौराहा की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

देवकाली बाइपास चौराहा बैरियर से अंबेडकरनगर की ओर कूढ़ाकेशवपुर तिराहा परिक्रमा मार्ग होने के कारण सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। समस्त वाहन एनएच-27 हाईवे होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

साकेत पेट्रोल पंप बैरियर से हनुमानगुफा चौराहे पर परिक्रमा मार्ग होने के कारण लता मंगेशकर चौक की ओर सभी प्रकार वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सभी प्रकार के वाहन लोलपुर (गोंडा) बाइपास होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

हनुमानगुफा चौराहा बैरियर से हनुमानगुफा चौराहे पर परिक्रमा मार्ग होने के कारण लता मंगेशकर चौक व वासुदेव घाट तिराहा की ओर सभी प्रकार वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सभी प्रकार के वाहन साकेत फ्लाइओवर होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

गांधी आश्रम बैरियर लता मंगेशकर चौक पर परिक्रमा मार्ग होने के कारण लता मंगेशकर चौक की ओर सभी प्रकार वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सभी प्रकार के वाहन जानकी महल मोड़ से अपने गंतव्य को जाएंगे।

बालू घाट (येलो जोन) बैरियर से रामघाट चौराहे पर परिक्रमा मार्ग होने के कारण रामघाट चौराहा की ओर सभी प्रकार वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। आसिफ बाग चौराहा बैरियर साथी तिराहा पर परिक्रमा मार्ग होने के कारण साथी तिराहा की ओर सभी प्रकार वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सभी प्रकार के वाहन चूड़ामणि चौराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।

कुढ़ाकेशवपुर चौराहा बैरियर से कूढ़ाकेशवपुर चौराहा परिक्रमा मार्ग होने के कारण दर्शननगर बूथ नंबर चार की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। आचारी सगरा तिराहा बैरियर से दर्शननगर व मिर्जापुरमाफी की ओर सभी प्रकार वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

सरेठी तिराहा बैरियर से आचारी सगरा तिराहा पर परिक्रमा मार्ग होने के कारण भरतकुंड रोड व सरेठी रोड से आने वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। जनौरा अंडरपास चारो सर्विस लेन बैरियर से साईदाता कटिया अंडरपास के नीचे परिक्रमा मार्ग होने के कारण हाईवे से बस्ती व लखनऊ की ओर आने वाले सभी प्रकार वाहनों का सर्विस लेन से प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

अग्रसेन तिराहा बैरियर से नाका हनुमानगढ़ी के सामने परिक्रमा मार्ग होने के कारण रामनगर तिराहा की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। समस्त वाहन शांति चौक होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। सहादतगंज पुलिस चौकी के सामने से सहादतगंज हनुमानगढ़ी के सामने परिक्रमा मार्ग होने के कारण सहादतगंज चौराहा की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

उदया चौराहा बैरियर से गैस गोदाम तिराहा परिक्रमा मार्ग होने के कारण गैस गोदाम तिराहा की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। समस्त वाहन रामपथ होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। गैस गोदाम तिराहा बैरियर से गैस गोदाम तिराहा परिक्रमा मार्ग होने के कारण फ्लाइओवर से होकर आने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

कटरा तिराहा बैरियर से द्वारिकाधीश मंदिर तिराहा परिक्रमा मार्ग होने के कारण द्वारिकाधीश मंदिर तिराहा (परिक्रमा मार्ग) की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। राजघाट बंधा तिराहा बैरियर से परिक्रमा मार्ग की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

गुदड़ी चौराहा बैरियर से साकेत सदन (अफीम कोठी) के सामने परिक्रमा मार्ग होने के कारण साकेत सदन की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। समस्त वाहन रीडगंज होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

गोशाईगंज बाजार तिराहा बैरियर से कूढ़ाकेशवपुर तिराहा परिक्रमा मार्ग होने के कारण परिक्रमा में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को छोड़कर दर्शननगर की ओर से सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। समस्त वाहन गोशाईगंज बाजार तिराहा से तारून होते हुए पिपरी जलालपुर, सुलतानपुर रोड से अपने गंतव्य को जाएंगे।

पुलिस चौकी पूराबाजार तिराहा बैरियर से अयोध्या की ओर कूढ़ाकेशवपुर तिराहा परिक्रमा मार्ग होने के कारण परिक्रमा में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं के वाहनो को छोड़कर दर्शननगर की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। समस्त वाहन पूराबाजार तिराहा से बिल्वहरिघाट होते हुए जमूरतगंज, सुलतानपुर रोड से अपने गंतव्य को जाएंगे।

लकड़मंडी चौराहा बैरियर से पुराना सरयूपुल के आगे परिक्रमा मार्ग होने के कारण लकड़मंडी चौराहे से पुराना सरयू पुल की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। दुर्गागंज माझा बैरियर से पुराना सरयूपुल के आगे परिक्रमा मार्ग होने के कारण दुर्गागंज माझा बैरियर से पुराना सरयूपुल की ओर सभी प्रकार वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।