विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राम मंदिर में भी शान से लहराया तिरंगा, निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों ने मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस

Published: Thu, 15 Aug 2024 07:53 PM (IST)

अयोध्या स्थित राम मंदिर परिसर में 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर ट्रस्ट व कार्यदायी संस्थाओं के कर्मियों व निर्माण कार्य ...और पढ़ें

श्रमिकों ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।
श्रमिकों ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।

HighLights

  1. आन, बान और शान से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
  2. आजादी के वीर नायकों के संघर्ष के बारे में बताया

जागरण संवाददाता, अयोध्या। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राम मंदिर में पूरी आन, बान और शान के राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राम जन्मभूमि परिसर में ही श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट व कार्यदायी संस्थाओं के कर्मियों व निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। 

इस अवसर पर ट्रस्ट के वरिष्ठ कर्मियों ने आजादी के वीर नायकों के संघर्ष के बारे में श्रमिकों को जानकारी दी। साथ ही उन्हें बताया कि 500 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद बना यह मंदिर राष्ट्र मंदिर है, जिसका विस्तार से वर्णन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अपने भाषण में किया था। 

यह मंदिर करोड़ों हिंदुओं के संघर्ष व धैर्य की परिणति है। इसमें विराजमान भगवान श्रीराम के प्रति लोगों की अगाध आस्था है। इस अवसर पर ट्रस्ट से जुड़े भाजपा नेता फूलकांत सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Ayodhya News: अयोध्‍या के सूर्य प्रकाश दुबे हत्याकांड में पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत पांच अभियुक्त भेजे गए जेल

यह भी पढ़ें: Varanasi News: स्वतंत्रता दिवस पर तीन रंगों में रंगी काशी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।