विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या में भगवान श्रीराम के तिलकोत्सव, तिलकरुओं ने किया रामलला का दर्शन, आज सरयू-कमला एक्सप्रेस से होंगे रवाना

Published: Sun, 29 Nov 2026 11:07 PM (IST)

Tilak Ceremony of Shri Ram in Ayodhya: ऐसा पहली बार हुआ कि भगवान श्रीराम का तिलक चढ़ाने के लिए तिलकहरुओं का दल ट्रेन से अयोध्या पहुंचा। 

तिलकोत्सव के लिए आयोजन स्थल पर श्रीराम एवं सीता के स्वरूप को गोद में उठाकर लाया गया: जागरण

तिलकोत्सव के लिए आयोजन स्थल पर श्रीराम एवं सीता के स्वरूप को गोद में उठाकर लाया गया: जागरण

HighLights

  1. नई साप्ताहिक ट्रेन सोमवार शाम 17:50 बजे अयोध्या कैंट से जनकपुर के लिए करेगी प्रस्थान करेगी

  2. जनकपुर से चली इसी ट्रेन से अयोध्या आया था तिलकहरुओं का दल

जागरण संवाददाता, अयोध्या। अपने पाहुन भगवान श्रीराम के तिलकोत्सव में सम्मिलित होने अयोध्या पहुंचे तिलकहरुओं ने तिलक चढ़ाने के बाद राम मंदिर पहुंच कर रामलला व राम परिवार का दर्शन-पूजन भी किया।

तिलकोत्सव के उपरांत अधिकांश जनकपुरवासी राम मंदिर पहुंचे, जबकि कुछ तिलकहरुओं के दल में शामिल कुछ लोग सोमवार की सुबह अपने आराध्य का दर्शन करेंगे। दर्शन-पूजन के कार्यक्रम के पश्चात कारसेवकपुरम में अतिथि के रूप में उनका सत्कार होगा। इसके बाद सभी तिलकहरू जनकपुर के मेयर मनोज साह के नेतृत्व में सरयू-कमला एक्सप्रेस ट्रेन से ही शाम को जनकपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

यह नई साप्तहिक ट्रेन सोमवार की शाम 17:50 बजे अयोध्या कैंट से जनकपुर के लिए प्रस्थान करेगी। नेपाल विहिप के धनुषा जिलाध्यक्ष संतोष साह ने बताया कि तिलकहरुओं का दल अयोध्याधाम जंक्शन से ट्रेन पर सवार होगा। दल में लगभग 54 लोग आए थे। सभी ट्रेन से ही अपने गंतव्य को वापस होंगे।

उन्होंने बताया कि तिलकोत्सव के उपरांत कुछ लोगों ने रविवार की शाम ही अपने पाहुन का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया है, जबकि कुछ सोमवार की सुबह दर्शन करने जाएंगे। सभी तिलकहरुओं के लिए कारसेवकपुरम में ही रुकने व भोजन आदि का प्रबंध किया गया है। ऐसा पहली बार हुआ कि भगवान श्रीराम का तिलक चढ़ाने के लिए तिलकहरुओं का दल ट्रेन से अयोध्या पहुंचा। इससे पहले 2024 में तिलकहरू कई चार पहिया वाहनों से जनकपुर से यहां पहुंचे थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।