विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'SIT जांच में दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अयोध्या में बोले सीएम योगी

Published: Fri, 19 Jun 2026 11:58 AM (IST)

सीएम योगी ने अयोध्या दौरे पर विपक्षियों पर निशाना साधा, राम मंदिर चढ़ावा चोरी की एसआईटी जांच पर कहा जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगा। 

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे। 245 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और अयोध्या के विकास व राम मंदिर की सुरक्षा को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

हाल ही में चर्चा में आए राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले पर बोलते हुए सीएम योगी ने साफ किया कि इस पूरे प्रकरण की एसआईटी (SIT) जांच चल रही है और जल्द ही 'दूध का दूध और पानी का पानी' हो जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

समाजवादी पार्टी (सपा) को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग नहीं चाहते कि अयोध्या का वैश्विक स्तर पर नाम हो।

उन्होंने अतीत की घटनाओं को याद दिलाते हुए तीखा हमला किया और कहा कि समाजवादी पार्टी ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं और गोली चलवाने वाले ही आज हमें उपदेश दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अयोध्या में धर्म-संस्कृति और डेवलपमेंट का संगम, CM योगी करेंगे कई परियोजनाओं का लोकार्पण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।