यूपी विधानसभा चुनाव: अयोध्या में सपा ने कसी कमर, अवधेश प्रसाद ने वोटर लिस्ट ठीक कराने पर दिया जोर
समाजवादी पार्टी ने मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में 2027 के चुनाव के लिए संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं।

मिल्कीपुर विधानसभा कमेटी की बैठक में सांसद अवधेश प्रसाद (मध्य में बाएं) व जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव (मध्य में दाएं) : जागरण
HighLights
सपा ने मिल्कीपुर में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज की।
सांसद अवधेश प्रसाद ने मतदाता सूची शुद्धिकरण पर बल दिया।
कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रियता से जुड़ने का निर्देश।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। समाजवादी पार्टी ने मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पांच नंबर चौराहा पर सांसद एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद तथा जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने विधानसभा कमेटी अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, सेक्टर, जोन एवं बूथ अध्यक्षों सहित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नेताओं के संग बैठक में जारी नई मतदाता सूची उपलब्ध करायी गयी।
सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है। पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने-अपने बूथों की मतदाता सूची का निरीक्षण करें। एक भी पात्र मतदाता मताधिकार से वंचित न रहने पाये। यह केवल संगठन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का महत्वपूर्ण कार्य है।
जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ जुटे। विशेष अभियान दिवसों 21, 22, 28 एवं 29 नवंबर को अपने-अपने बूथों पर मतदाता सूची का बारीकी से अवलोकन करें। प्रवक्ता लवलेश पांडेय के अनुसार सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से विशेष अभियान दिवस में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।
बैठक में जिला महासचिव बख्तियार खान, रितेश यादव,रामजी पाल,रामलहू यादव, सिराज अहमद, पृथ्वीराज यादव, यदुनाथ यादव,रामतेज यादव, राम सतन कोरी, अनिल विश्वकर्मा,अवधेश यादव, प्रहलाद रावत,आनंद यादव, संतोष यादव, राजकुमार शिल्पकार, महेश शर्मा, गुलाब यादव,अजीत यादव सहित पार्टी के सभी जोन व सेक्टर अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी,नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।