विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए खुला अलग बैंक खाता, तेज हुई भव्‍य उत्‍सव की तैयार‍ियां

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Sat, 04 Nov 2023 08:20 AM (IST)Updated: Sat, 04 Nov 2023 08:33 AM (IST)

Ram Mandir राजा राम की नगरी अयोध्‍या में राम मंद‍िर तेजी से आकर ले रहा है। 22 जनवरी को द‍िव्‍य ...और पढ़ें

Ram Mandir: तेजी से आकार ले रहा भव्‍य राम मंद‍िर
Ram Mandir: तेजी से आकार ले रहा भव्‍य राम मंद‍िर

संसू, अयोध्या। रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों के बीच श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस अवसर पर होने वाले व्यय को पारदर्शी रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की है। ट्रस्ट ने उत्सव के लिए अलग से एक बैंक खाता खोल दिया है। यह खाता भारतीय स्टेट बैंक की अयोध्या शाखा में खोला गया है।

समझा जाता है कि इसी खाते से उत्सव में होने वाले खर्च का भुगतान किया जाएगा। जनवरी माह में आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के लिए इन दिनों ट्रस्ट दिन रात तैयारी कर रहा है। अतिथियों के भोजन व आवास की व्यवस्था धीरे-धीरे आकार ले रही है। अकेले तीर्थक्षेत्रपुरम में 20 से 30 हजार लोगों के रहने के लिए चार नगर तैयार होंगे, इसमें काटेज बनाए जाएंगे।

व्यवस्थागत ढांचे को दुरुस्त करने के लिए ट्रस्ट बड़ी रकम खर्च कर रहा है। इसमें लगी फर्मों को ट्रस्ट अलग खाते से धनराशि का भुगतान करेगा। दरअसल राम मंदिर निर्माण शुरू होने के पहले ट्रस्ट ने एसबीआइ, बैंक आफ बड़ौदा व पीएनबी में खाता खोला था। इसी में निधि समर्पण अभियान की धनराशि जमा हुई थी। मंदिर पर होने वाले खर्च की राशि को आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान किया जाता है। चेक से भी भुगतान बंद हो गया है।

विदेश से आने वाली निधि के खर्च के लिए भी विशेष खाता खुला

गत दिनों ट्रस्ट ने विदेश से आने वाले दान के लिए नई दिल्ली स्थित एसबीआइ की संसद मार्ग मुख्य शाखा में खाता खोला है। इसमें विदेश से दान की राशि जमा होने लगी है। इस धनराशि के उपयोग के लिए ट्रस्ट ने एक और खाता खोला है। इस खाते से धनराशि को खर्च किया जाएगा। एसबीआइ अयोध्या शाखा के प्रबंधक गोविंद मिश्र ने इसकी पुष्टि की।

विदेशी योगदान स्वीकार किए जाने वाले बैंक खाते का विवरण

बैंक व शाखा का नाम :- भारतीय स्टेट बैंक, शाखा- 11 संसद मार्ग नई दिल्ली

खाता संख्या :- 42162875158

IFSC Code: - SBIN0000691

खाताधारक का नाम:- श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र

SWIFT CODE: - SBININBB104

यह भी पढ़ें: UP Earthquake: हिलने लगीं खिड़कियां, कांपने लगी धरती... आधी रात में बच्चों को सीने से चिपकाए जब घरों से बाहर भागे लोग

यह भी पढ़ें: CM Yogi Chhattisgarh Visit: आज छत्तीसगढ़ में गूंजेगा योगी-योगी, एक्शन में सीएम; कई राज्यों का करेंगे तूफानी दौरा