विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Mandir Live Update: प्राण प्रतिष्ठा में बस कुछ समय बाकी, पढ़िए क्या बोल रहे हैं VVIP मेहमान!

Published: Mon, 22 Jan 2024 08:27 AM (IST)Updated: Mon, 22 Jan 2024 09:20 AM (IST)

Ram Mandir Ayodhya Live News आज देश के करोड़ों सनातनियों को जिस दिन का इंतजार था वो आ गया। पांच ...और पढ़ें

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का उल्लास पूरे देश में है।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का उल्लास पूरे देश में है।

HighLights

  1. राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए यूपी में राममय माहौल
  2. यूपी में आज स्कूल कॉलेजों में अवकाश घाेषित किया गया है

एजेंसी अयोध्या। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में बस कुछ देर का समय बाकी है। नेता, अभिनेता, साधु और संत अयोध्या पहुंचे हैं। सोमवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, कि रोम-रोम प्रफुल्लित है...हमारे जीवनकाल में हमें यह अविस्मरणीय पल देखने को मिला इसके लिए मैं श्री राम का आभारी हूं। 500 वर्षों के संघर्ष के बाद यह दिन आया है, सब प्रभु की कृपा है।

अनुपम खेर ने किए हनुमान गढ़ी के दर्शन

अभिनेता अनुपम खेर ने हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। अभिनेता अनुपम खेर ने कहा, प्रभु राम के पास जाने से पहले हनुमान जी के दर्शन करना बहुत जरूरी हैं। यहां हर जगह राम जी की मौजूदगी महसूस हो रही है।

गायक कैलाश खेर बोले आज शुभ दिन आया

गायक कैलाश खेर ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर कहा, कि बहुत उत्साह है, ऐसा लग रहा है जैसे देवलोक से बुलावा आया है। आज का दिन इतना शुभ है कि न केवल भारत में बल्कि तीनों लोकों में उत्सव मन रहा है।

मनोज जोशी ने कहा

मनोज जोशी ने कहा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर अभिनेता मनोज जोशी, कि जिस घड़ी का इंतजार है वो कुछ ही क्षणों में आ जाएगी। दिल की धड़कनें बढ़ गई हैं। इतना आनंद है कि वर्णन नहीं कर सकते।"