विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपी लवकुश के निर्माणाधीन मकान पर नोटिस चस्पा, जल्द चलेगा बुलडोजर

Published: Wed, 15 Jul 2026 08:22 AM (IST)

अयोध्या विकास प्राधिकरण ने चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश मिश्र की पत्नी सुप्रिया मिश्र के अवैध निर्माण पर नोटिस चस्पा की है।

चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश के निर्माणाधीन मकान पर नोटिस चस्पा।

चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश के निर्माणाधीन मकान पर नोटिस चस्पा।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

विनोद यादव, अयोध्या। आखिरकार विकास प्राधिकरण ने चढ़ावा चोरी के आरोपित लवकुश मिश्र के निर्माणाधीन मकान पर उनकी पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम की नोटिस चस्पा कर ही दी। अवैध निर्माण को लेकर दैनिक जागरण में प्रकाशित समाचार के बाद प्राधिकरण ने यह कार्रवाई की है।

दैनिक जागरण ने मंगलवार के अंक में ''प्रतिबंधित क्षेत्र में घर बनवा रहा था लवकुश, चल सकता है बुलडोजर'' शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। एडीए की ओर से चस्पा की गई नोटिस में लवकुश मिश्र की पत्नी को सुनवाई का अंतिम अवसर देते हुए 15 जुलाई की तिथि तय की गई है।

सुप्रिया को एडीए कार्यालय में उपस्थित होकर भवन निर्माण के मानचित्र से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने होंगे। प्राधिकरण की ओर से दिए गए अंतिम अवसर पर सुप्रिया की उपस्थिति न होने पर निर्माणाधीन मकान की सीलिंग आदि की कार्रवाई एडीए करेगा।

एडीए ने पहले जारी की थी नोटिस

इससे पहले भी एडीए ने लवकुश की पत्नी सुप्रिया के नाम पर नोटिस जारी की थी। इस नोटिस में सुप्रिया को गत तीन जुलाई को सुनवाई के लिए पहला मौका दिया गया था, लेकिन वह एडीए कार्यालय में नोटिस का जवाब देने नहीं पहुंची।

यह भी पढ़ें- चढ़ावा चोरी: 'ब्लू जोन' घोषित इलाके में दो मंजिला मकान बनवा रहा था आरोपी लवकुश, चल सकता है बुलडोजर

महायोजना 2031 के अनुसार प्रतिबंधित क्षेत्र में सुप्रिया मिश्रा आवासीय भवन का निर्माण करा रही हैं। सुप्रिया मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में आरोपित लवकुश मिश्र की पत्नी हैंं। भवन, जहां बन रहा है वह क्षेत्र महायोजना के भाग ‘क’ में ''ब्लू जोन'' घोषित है।ॉ

sanskrit school UP - 2026-07-15T081339.238

इस क्षेत्र में आवासीय भवन का निर्माण नहीं हो सकता है। यहां सिर्फ सार्वजनिक व अर्द्ध सार्वजनिक सुविधाओं का ही विकास हो सकता है। प्राधिकरण अभिलेखों की मानें तो इस क्षेत्र में संबंधित कार्मिक, कर्मचारी, स्टाफ आवास आदि ही निर्मित किए जा सकते हैं।

लवकुश का यह निर्माणाधीन मकान सआदतगंज के निकट बनबीरपुर में है। सीमा विस्तार के बाद यह क्षेत्र नगर निगम का हिस्सा बन चुका है। यह क्षेत्र अब महाराणा प्रताप वार्ड में आता है।

प्रतिबंधित क्षेत्र में मकान बनवा रहा था लवकुश

लवकुश ने बिना मानचित्र पास कराए ही निर्माण कराया है। विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता सुरेंद्र यादव की जांच में मकान का निर्माण अवैध मिला है। एडीए से नक्शा पास कराए बगैर ही मकान का निर्माण कराया जा रहा था। इसका क्षेत्रफल लगभग एक हजार 24 वर्ग फिट है।

चढ़ावा चोरी प्रकरण में लवकुश इन दिनों में जेल में निरुद्ध है। वह रुदौली थाना क्षेत्र के ठकुरान फगौली का रहने वाला है। एडीए सचिव एवं प्रवर्तन अधिकारी राजेश मिश्र ने बताया कि सुप्रिया मिश्र को नोटिस जारी कर भवन निर्माण को लेकर शमन मानचित्र से संबंधित जवाब मांगा गया था, लेकिन उन्होंने अब तक कोई जवाब नहीं दिया। ऐसे में दोबारा नोटिस जारी की गई, जिसे उनके निर्माणाधीन मकान पर चस्पा करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- चढ़ावा चोरी मामले के बाद राम मंदिर को लेकर आया बड़ा अपडेट, नए CEO की तलाश तेज; पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने भी किया आवेदन