यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की ये है शुभ घड़ी, बेहद शुभ योग में 33 कोटि के देवता अपने ईष्ट की अगवानी को तैयार
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपरांत अयोध्याधाम विश्वभर के रामभक्तों पर्यटकों शोधार्थियों जिज्ञासुओं के स्वागत के लिए तत्पर है। इसी उद्देश्य ...और पढ़ें

HighLights
- प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में 13 हजार से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात
- रामनगरी में जल, थल और नभ तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध
डिजिटल डेस्क, अयोध्या। अयोध्या धाम में लघु भारत के दर्शन होंगे। पौष शुक्ल द्वादशी, विक्रमी संवत 2080 सोमवार को वह शुभ घड़ी 12 बजकर पांच मिनट से शुरू होगी, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्याम वर्ण की अलौकिक बाल रूप धारी दिव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान होंगे। उनके साथ राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास जी महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक डा. मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति समारोह को गौरवमयी बनाएगी।
देश में यह पहला अवसर है, जबकि 150 परंपराओं के संतगण और सभी विधाओं के श्रेष्ठ 25 हजार लोग एक ही परिसर में एकत्र होंगे। 12:55 बजे रामलला का सुशोभित रूप सभी के समक्ष होगा। करोड़ों आखें इसकी साक्षी होंगी। राष्ट्र में ऐसे समवेत उल्लास और आनंदमय वातावरण का दूसरा उदाहरण हाल की कई शताब्दियों में देखने को नहीं मिलता।
ये है शुभ घड़ी
- 12:05 बजे दोपहर से शुरू होगी प्राण प्रतिष्ठा की शुभ घड़ी
- 12:55 बजे दोपहर तक चलेगा प्राण प्रतिष्ठा का समारोह
- 33 कोटि के देवता अपने ईष्ट की अगवानी को तैयार
