विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आज वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी पेशी, अनुकल्प-लवकुश व करुणेश का भी पुलिस ने मांगा रिमांड

Published: Tue, 07 Jul 2026 08:43 AM (IST)

पुलिस ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में तीन और आरोपियों, अनुकल्प मिश्र, लवकुश मिश्र और करुणेश पांडेय, का सात ...और पढ़ें

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

HighLights

  1. राम मंदिर चढ़ावा चोरी में तीन और आरोपियों का रिमांड मांगा।

  2. अनुकल्प मिश्र, लवकुश मिश्र, करुणेश पांडेय से होगी पूछताछ।

  3. अविनाश शुक्ल से मिली जानकारी के सत्यापन को रिमांड।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण की विवेचना में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए फिर तीन आरोपितों का कस्टडी रिमांड मांगा है। मामले के विवेचक क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी की ओर से सोमवार को इसके लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। इसमें आराेपित अनुकल्प मिश्र, उसके बहनोई लवकुश मिश्र और करुणेश पांडेय शामिल हैं।

माना जा रहा है कि पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान अविनाश शुक्ल से मिली जानकारियों के सत्यापन व अनसुलझी कड़ियों को सुलझाने के लिए तीनों आारेपितों का रिमांड मांगा गया है।

विवेचक ने सात दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड मांगा है। उनकी अर्जी पर मंगलवार को न्यायालय में सुनवाई होगी। इस दौरान आरोपितों को जेल से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।

anukalp chadava chor

अनुकल्प मिश्र।  सौ. इंटरनेट

आज वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी, विवेचक क्षेत्राधिकारी ने कोर्ट से सात दिन की मांगा रिमांड

सोमवार को विवेचक क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दाखिल कर तीनों आरोपितों को कस्टडी में दिए जाने का अनुरोध किया। न्यायालय ने आरोपितों के अधिवक्ता कुलशेखर सिंह को तीनों से संपर्क कर उनका पक्ष रखने का अवसर दिया।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी: हेराफेरी के लिए गलवा गए दान के गहने! SIT को सबूत मिलने में परेशानी

यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी: टिन्नू यादव का नाम लेने पर मिलती थी चेकिंग से छूट, SIT को बैंक कैशियर ने बताया

अविनाश शुक्ल से पूछताछ में मिले सुरागों को सुलझाने के लिए पुलिस ने मांगा रिमांड

सूत्रों के अनुसार, आरोपित अविनाश शुक्ल से कस्टडी के दौरान हुई पूछताछ में मिले तथ्यों की कड़ियां अन्य आरोपितों से जुड़ती हैं। ऐसे में तीनों से आमने-सामने पूछताछ और उनके बयानों का मिलान विवेचना को नई दिशा दे सकता है। पूछताछ से चोरी की रकम, उसके बंटवारे और घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों का भी खुलासा हो सकता है। इनके बयानों से अगर कोई नए तथ्य उजागर होते हैं, तो पुलिस मामले में और लोगों की भी गिरफ्तारी कर सकती है।