अयोध्या में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किए रामलला का दर्शन, व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों की ली जानकारी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अयोध्या का दौरा किया, जहां महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनका स्वागत हुआ। उन्होंने श्रीराम ...और पढ़ें
-1791198033270_m.webp)
रामलला के दरबार पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।
HighLights
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अयोध्या पहुंचे, भव्य स्वागत हुआ।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन किए।
संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से वह सीधे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने रामलला के दर्शन-पूजन किए।
मंदिर परिसर में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सीईओ सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने रक्षा मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों की जानकारी भी ली। इस दौरान विधायक रामचंद्र यादव, अमित सिंह, चंद्रभानु पासवान और अभय सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

रामलला के दर्शन के बाद रक्षा मंत्री रानोपाली स्थित उदासीन आश्रम पहुंचे। यहां आयोजित गुरु पर्व समारोह में वह शामिल हो रहे हैं। रक्षामंत्री ने श्री नारायण संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी करेंगे।
रक्षा मंत्री के अयोध्या आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर राम मंदिर और कार्यक्रम स्थल तक पुलिस व सुरक्षा बलों की तैनाती रही। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह रहा।
