विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अयोध्या के लिए रवाना हुई पहली विमान में भक्तिमय हुए यात्री, हनुमान चालीसा का किया पाठ; VIDEO

Published: Sat, 30 Dec 2023 03:53 PM (IST)

Delhi to Ayodhya First Flight प्रधानमंत्री मोदी ने आज अयोध्या दौरे के दौरान उन्होंने कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास ...और पढ़ें

अयोध्या के लिए रवाना हुई पहली विमान में भक्तिमय हुए यात्री
अयोध्या के लिए रवाना हुई पहली विमान में भक्तिमय हुए यात्री

HighLights

  1. महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का हुआ उद्घाटन
  2. अयोध्या के लिए दिल्ली से रवाना हुई पहली फ्लाइट
  3. यात्रियों ने यात्रा के दौरान किया हनुमान चालीसा का पाठ

एजेंसी, अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अयोध्या दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने जनता को संबोधित भी किया। पीएम मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले आज अयोध्या से अन्य राज्यों को जोड़ने वाली छह ट्रेनों को हरी झंडी दी और रामनगरी में महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अयोध्या धाम का भी उद्घाटन किया।

उद्घाटन के बाद अयोध्या धाम के लिए दिल्ली से इंडिगो की पहली फ्लाइट रवाना हुई। दिल्ली से अयोध्या धाम के लिए रवाना होते समय विमान में सवार लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। सफर के दौरान फ्लाइट में मौजूद सभी यात्रियों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। दिल्ली से विमान के उड़ान भरने के दौरान मौजूद सभी लोगों ने 'जय श्री राम' के नारे के साथ यात्रा शुरू की।

6500 वर्गमीटर का होगा टर्मिनल भवन का क्षेत्रफल

पीएम मोदी ने अयोध्या में महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे अयोध्या धाम का उद्घाटन किया है। इस एयरपोर्ट के चरण-1 को 1450 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का क्षेत्रफल 6500 वर्गमीटर होगा, जो सालाना लगभग 10 लाख यात्रियों की सेवा के लिए सुसज्जित होगा।

यह भी पढ़ें:

PM Narendra Modi In Ayodhya: उज्ज्वला योजना के लाभार्थी के घर पहुंचे पीएम मोदी, चाय की चुस्की के साथ जाना हालचाल

VIDEO: 'जय श्री राम' के नारों के बीच दिल्ली से अयोध्या के लिए रवाना हुई पहली फ्लाइट, यात्रियों में दिखा उत्साह