रामलला के दरबार में पहुंचे मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव, बाबा रामदेव के साथ किया दर्शन-पूजन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने योग गुरु बाबा रामदेव के साथ अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन किए।

रामलला के दर्शन करने पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव। फोटो- जागरण
HighLights
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बाबा रामदेव संग किए रामलला दर्शन।
अयोध्या आगमन को बताया सौभाग्य, रामलला के चरणों में प्रणाम।
देवउठनी एकादशी पर देशवासियों को दी सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को रामनगरी पहुंचे। उन्होंने पतंजलि योगपीठ के संस्थापक योग गुरु बाबा रामदेव के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन किए। दोनों ने मंदिर के गेट नंबर-11 से प्रवेश किया और विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रभु श्रीराम की आरती की और आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।
रामलला के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने अयोध्या आगमन को अपना सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा कि भगवान राम के धाम आने का अवसर मिला। ऐसा लगा कि यह कई युगों के पुराने जन्मों के पुण्य का फल है। भगवान राम माता सरयू के किनारे आनंद के साथ मुस्कुरा रहे हैं। उनके चरणों में सादर प्रणाम करता हूं।
उन्होंने देवउठनी एकादशी पर मध्य प्रदेश सहित पूरे देश के लोगों को शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने एक्स पर राम मंदिर का वीडियो साझा कर अपनी आस्था निवेदित की। सीएम ने भगवान श्रीराम से सभी के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गोंडा के जयप्रभा गांव में आयोजित राजन महाराज की राम कथा में शामिल हुए थे। कथा में सहभागिता के बाद मुख्यमंत्री अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन किए। ट्रस्ट की ओर से हस्ताक्षरी जगदीश आफले ने सीएम व योग गुरु का स्वागत किया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।