विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डेयरी फार्म खोलकर यूपी की महिलाएं बनेंगी सशक्त, इस योजना के तहत सरकार दे रही 50% सब्सिडी

Published: Tue, 18 Aug 2026 10:49 AM (IST)

अयोध्या में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए 42 नई मिनी नंदिनी डेयरियां खोली जाएंगी, जिनमें 50% भागीदारी महिलाओं की होगी।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

प्रमोद दुबे, अयोध्या। रामनगरी में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाने की तैयारी चल रही है। शहर से लेकर गांवों तक 42 नई मिनी नंदनी डेयरियां खोली जाएंगी। इसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 की 36 डेयरियों की चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

वहीं 2026-27 के लिए छह नई डेयरियां खोलने के लिए चयन प्रक्रिया चल रही है। इन डेयरियों में 50 प्रतिशत भागीदारी महिलाओं की होगी। डेयरी खोलने के लिए शासन स्तर से लागत का 50 प्रतिशत अनुदान भी दिया जा रहा है।

यही नहीं, इसके लिए गायों की प्रजातियां भी तय की गई हैं, जिन्हें इन डेयरियों में पाला जा सकेगा। ये डेयरियां इसी वित्तीय वर्ष में खोली जाएंगी। इससे पहले जिले में चार नंदिनी और तीन मिनी नंदिनी डेयरियां ही संचालित थीं।

सरकार 50 प्रतिशत सब्सिडी दे रही

दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुपालन विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। गत वर्ष की चयनित 36 डेयरियों के लिए गायों को खरीदने की प्रक्रिया आरंभ करा दी गई है।

इसमें लिए शेड आदि का काम पूरा हो चुका है, जबकि इसके लिए निर्धारित साहीवाल और गिरि गाय खरीदने के लिए लाभार्थी अन्य प्रदेशों के संपर्क में हैं, जबकि इस वर्ष की छह डेयरियों के लिए 234 लोग आवेदन कर चुके हैं, जिसमें 50 प्रतिशत का संचालन महिलाओं की ओर से किया जाना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए 23 लाख 60 हजार रुपये परियोजना लागत पर 50 प्रतिशत अनुदान भी उपलब्ध कराएगा।

यह भी पढ़ें- बिहार के 13,456 डेयरी समितियों को बड़ा फायदा, कम ब्याज पर मिलेगा लोन; घर बैठे बैंकिंग की भी सुविधा

मिनी नंदिनी डेयरियों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होगी, किसानों की आय बढ़ेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। गायों की खरीद व प्रशिक्षण संबंधी सहायता भी विभाग की तरफ से दी जाती है। गत वर्ष की सभी 36 डेयरियों का काम पूरा हो चुका है, जिनके संचालन की तैयारी चल रही है।
डॉ. इंद्रदेव माहर, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी