विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'यूपी में पढ़े लिखे युवा बेरोजगार, बैठना पड़ रहा धरने पर', अखिलेश बोले- हमारे यहां संत चुप रहते हैं लेकिन यहां सब उल्टा...

Published: Sun, 17 Nov 2024 03:21 PM (IST)

UP Byelection अखिलेश ने कहा कि नौकरी और रोजगार को लेकर युवाओं को धरने पर बैठना पड़ रहा है। यूपी ...और पढ़ें

चुनाव नजदीक आते ही सीएम;योगी ढीले हो गए हैं : अखिलेश
चुनाव नजदीक आते ही सीएम;योगी ढीले हो गए हैं : अखिलेश

अयोध्या, जागरण ऑनलाइन टीम। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि जो चुनाव टाल रहे हैं वह हारेंगे। कहा कि भाजपा के आंतरिक सर्वे में यह हार रहे थे इसलिए उन्होंने चुनाव टाल दिए। अखिलेश अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे यहा से अंबेडकरनगर के कटेहरी विधानसभा उपचुनाव में आयोजित जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे।

भाजपा को लग गई थी हार की भनक : अखिलेश

 

अखिलेश यादव ने कहा कि पहले 13 नवंबर को चुनाव की तारीख तय थी। इस दौरान त्योहारों पर लोग घर आए हुए थे। छुट्टियों पर आये लोगों ने भाजपा के खिलाफ वोट करने का मन बना लिया था। कहा कि बीजेपी को हार की भनक पहले ही लग गई थी। इसलिए बीजेपी ने 13 तारीख से चुनाव टाल कर 20 नवंबर को करवा दिया।

पढ़े लिखे युवा बेरोजगार : अखिलेश 

अखिलेश ने कहा कि नौकरी और रोजगार को लेकर युवाओं को धरने पर बैठना पड़ रहा है। यूपी सरकार को छात्रों की एकजुटता को देखते हुए पीछे हटना पड़ा। उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन का नारा देने वाले अब परीक्षा तक नहीं करा पा रहे हैं। जबकि इन्होंने रिकॉर्ड परीक्षा करवाने का वादा किया था। अखिलेश ने कहा कि नौकरी ना मिले इसलिए इस मामले को उलझाने के लिए यह लोग हाईकोर्ट जाते हैं।

झांसी हादसे पर सरकार को घेरा 

झांसी में बच्चों की मौत पर भी अखिलेश ने दुख प्रकट किया। अखिलेश ने कहा कि आज के समय में इस तरह की घटनाएं दुखद हैं। अखिलेश ने कहा कि जब गोरखपुर में ऑक्सीजन की कमी से बच्चे मरे थे सरकार को तभी सावधान हो जाना चाहिए था। कहा कि सरकार की नजरअंदाजी की वजह से 10 बच्चों की जान चली गई। 

चुनाव नजदीक आते ही सीएम ढीले : अखिलेश 

सीएम योगी पर तंज करते हुए अखिलेश ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री पहले से डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्शन करीब आने के बाद से सीएम योगी ढीले दिखाई दे रहे हैं।

बंटोगे तो कटोगे के नारे पर अखिलेश ने कहा कि बंटोगे तो कटोगे की भाषा अंग्रेजों की थी। अंग्रेजों की आदत थी बांटकर राज करने की। अब यह काम हमारे सीएम योगी भी कर रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि उन्हें तो सीएम के अच्छे विचारों का इंतजार है। कहा कि हमारे यहां संत चुप रहते हैं लेकिन यहां सब उल्टा पुल्टा है। हमारे मुख्यमंत्री जी बोल रहे हैं क्योंकि इंसान वस्त्र से नहीं विचार से साधु होता है। 

यह भी पढ़ें : झांसी में 10 बच्चों की मौत के बाद जागा प्रशासन, पूरे यूपी में ताबड़तोड़ कार्रवाई; 80 अस्पतालों को बंद करने का नोटिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।