ठंड का मौसम शुरू होते ही अयोध्या में रामलला की दिनचर्या में परिवर्तन, एक से लागू होगी नई समय सारिणी
Ram Lalla Darshan Schedule Change From 1st November: मंदिर में होने वाली तीनों आरतियों (मंगला, श्रृंगार व शयन) के समय ...और पढ़ें

श्रीराम मंदिर के पट सुबह चार बजे खुलेंगे

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अयोध्या : ऋतु परिवर्तन के दृष्टिगत राम मंदिर की दिनचर्या और आरती, पूजा, भोग व विश्राम के साथ दर्शन की समय-सारिणी में संशोधन किया गया है। अब श्रीराम मंदिर के पट सुबह चार बजे खुलेंगे और रात्रि दस बजे बंज होंगे। इसके साथ आरती का समय भी परिवर्तित होगा।
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के समाचार प्रबंधक सुभाष चंद्र सिंह के अनुसार नई व्यवस्था को अगले सप्ताह एक नवंबर से लागू किया जाएगा। इसी के साथ मंदिर में होने वाली तीनों आरतियों (मंगला, श्रृंगार व शयन) के समय में भी बदलाव होगा। अभी मंदिर के पट प्रातः 3:45 बजे खुलते हैं और रात्रि साढ़े 10 बजे बंद होते हैं।
नई दिनचर्या में यह समय सुबह चार बजे और रात्रि 10 बजे हो जाएगा। ट्रस्ट ने धार्मिक समिति की संस्तुति पर रामलला के शयन की अवधि लगभग एक घंटे बढ़ायी है। रविवार से सुबह साढ़े छह बजे के बजाय सुबह सात बजे से दर्शन प्रारंभ होगा, जबकि दोपहर में मंदिर के पट 12:55 के स्थान पर 12:30 से 1:30 बजे तक बंद रहेंगे।
राम मंदिर के अर्चक प्रमुख आचार्य केशव ने बताया कि प्रातः चार बजे पट खुलने के बाद सुबह 4:30 से 4:40 बजे तक मंगला आरती होगी। इसके उपरांत प्रातः 4:40 से 6:30 बजे तक रामलला का अभिषेक, श्रृंगार, धूप-दीप एवं नैवेद्य के लिए पट बंद रहेंगे। सुबह 6:30 बजे श्रृंगार आरती होगी। इसके बाद सात बजे से श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू किया जाएगा।
प्रातः 8:00 से 8:10 बजे तक बालभोग के लिए पट बंद रहेंगे। इसके बाद दर्शन 11:30 बजे तक जारी रहेगा। पूर्वाह्न 11:30 से दोपहर 12 बजे तक राजभोग तथा 12 बजे राजभोग आरती होगी। दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक रामलला का विश्राम रहेगा। इसके उपरांत पुजारी प्रवेश एवं अल्पभोग की प्रक्रिया होगी और अपराह्न 1:35 बजे से दर्शन पुनः प्रारंभ हो जाएंगे।
सायं चार से 4:10 बजे तक बालभोग के लिए पट बंद रहेंगे। इसके बाद दर्शन सायं 6:45 बजे तक होंगे। शाम 6:45 से सात बजे तक धूप-दीप एवं नैवेद्य के उपरांत सायं सात बजे संध्या आरती होगी। रात्रि आठ से 8:30 बजे तक तथा 9:15 से 9:30 बजे तक धूप-दीप एवं नैवेद्य के लिए पट बंद रहेंगे। शेष निर्धारित अवधि में दर्शन जारी रहेंगे। तत्पश्चात रात्रि 9:30 बजे रामलला की शयन आरती होगी तथा 10 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे।
वर्तमान एवं संशोधित समय-सारणी पर एक नजर
- वर्तमान एक नवंबर से
- पट खुलना 3:45 प्रातः 4:00 प्रातः
- मंगला आरती 4:00 प्रातः- 4:30 प्रातः
- श्रृंगार आरती 6:00 प्रातः -6:30 प्रातः
- प्रातः बालभोग 9:00–9:05 8:00–8:10 बजे
- मध्याह्न विश्राम 12:30–12:55 12:30–1:30
- शयन आरती 10:00 रात्रि 9:30 बजे रात्रि
- पट बंद 10:30 रात्रि 10:00 बजे रात्रि।
यह भी पढ़ें- अयोध्या दीपोत्सव-2026 : ‘विकास भी-विरासत भी' रचनात्मक अभिव्यक्ति देने का अवसर दे रही योगी आदित्यनाथ सरकार
