विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2 नवंबर को अयोध्या दौरे पर आएंगे CM योगी आदित्यनाथ, दीपोत्सव की तैयारियों का लेंगे जायजा

Published: Sat, 31 Oct 2026 06:44 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 नवंबर को अयोध्या का दौरा करेंगे, जहां वे दीपोत्सव के 10वें संस्करण की तैयारियों का जायजा लेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ

HighLights

  1. सीएम योगी 2 नवंबर को अयोध्या पहुंचेंगे।

  2. दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री।

  3. अमित शाह के संभावित आगमन की सुरक्षा समीक्षा।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। दीपोत्सव के 10वें संस्करण की दिव्यता, भव्यता और तैयारियों को परखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो नवंबर को आएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ सीधे ग्राउंड जीरो पर उतर कर दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेंगे।

राम की पैड़ी, रामकथा पार्क, सरयू आरती स्थल और साकेत महाविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर सकते हैं। सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सीएम राम मंदिर व हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे।

दीपोत्सव में पहली बार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना है। उनके संभावित आगमन को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों की भी सीएम समीक्षा करेंगे। दीपोत्सव का मुख्य आयोजन सात नवंबर को होगा।

सीडीओ ने की सीएम के संभावित दौरे की पुष्टि

प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। दीप सज्जा से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, अतिथियों के स्वागत और सुरक्षा व्यवस्था तक की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री संबंधित स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानेंगे।

वीवीआईपी मूवमेंट, कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा प्रबंध और यातायात व्यवस्था की तैयारियों पर विशेष ध्यान रहेगा। मुख्यमंत्री का यह दौरा दीपोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने सीएम के संभावित दौरे की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी सीएम का आधिकारिक मिनट टू मिनट कार्यक्रम नहीं आया है।

यह भी पढ़ें- अयोध्या का दीपोत्सवः योगी सरकार की पहल से विश्व भर में फैलेगा आस्था का उजाला, डिजिटल माध्यम से प्रज्ज्वलित होंगे एक लाख दीप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।