विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम योगी ने दीपावली पर साधु-संतों से की मुलाकात, महंत सुरेश दास का जाना हालचाल

Published: Sun, 08 Nov 2026 03:15 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में संतों से भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दिगंबर अखाड़े, बड़ा भक्त ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या में संतों से की मुलाकात।

  2. दिगंबर अखाड़े में महंत सुरेश दास से मिले योगी।

  3. महंत नृत्य गोपाल दास को दी दीपावली की शुभकामनाएं।

डिजिटल डेस्‍क, अयोध्या। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में संतों से भेंट की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विभिन्न अखाड़ों और मठों में पहुंचकर संतजन का हालचाल जाना और दीपावली पर उपहार भेंट किया।

दिगंबर अखाड़े में महंत सुरेश दास से की मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले दिगंबर अखाड़े पहुंचे। यहां उन्होंने महंत सुरेश दास से मुलाकात की। इस मौके पर संत राम लखन दास भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उपहार भेंट किए। इस दौरान दोनों संतों के बीच प्रदेश और समाज से जुड़े विषयों पर चर्चा भी हुई।

बड़ा भक्त महल में कौशल किशोर दास महाराज से हुई स्नेहभरी भेट

मुख्यमंत्री योगी बड़ा भक्त महल भी पहुंचे। यहां उन्होंने महंत कौशल किशोर दास जी महाराज से मुलाकात की। उन्होंने महाराज जी का हालचाल जाना और दीपावली पर उपहार भेंट अर्पित किया।

मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास से मिले

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी से मिलने मणिराम दास छावनी पहुंचे। उन्होंने महंत जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए दीपावली उपहार प्रदान किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।