अयोध्या पहुंचे भाजपा यूपी प्रभारी विनोद तावड़े, बोले-बूथ मजबूत तो मंडल और विधानसभा भी मजबूत
Vinod Tawade: भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने बुधवार को अयोध्या में पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक ...और पढ़ें

भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े
HighLights
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारी को दे रहे गति
अयोध्या में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, संगठन की बैठक
जागरण संवाददाता, अयोध्या : भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने बुधवार को रामनगरी पहुंचकर संगठन की मजबूती का मंत्र दिया। सआदतगंज स्थित फारएवर लान में पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक में उन्होंने बूथ प्रबंधन को आगामी चुनावी तैयारियों का आधार बताया। कहा कि बूथ मजबूत होगा तो मंडल मजबूत होगा और मंडल के मजबूत होने से विधानसभा भी मजबूत होगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेश प्रभारी की अगुवाई में सेवा ज्योति यात्रा भी निकाली गई। फारएवर लान से शुरू हुई पदयात्रा रामपथ स्थित गरुड़ द्वार तक पहुंची। इसमें जिलेभर से सरकारी योजनाओं के लाभार्थी और भाजपा कार्यकर्ता लाभार्थी सेवा ज्योति लेकर पदयात्रा में शामिल हुए।
कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन वर्चुअल माध्यम से जुड़े। दोनों नेताओं के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। इसके जरिए कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों को केंद्र सरकार की योजनाओं व सेवा अभियान से जोड़ने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में जिला प्रभारी एवं विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता, महानगर प्रभारी शिवभूषण सिंह, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक रामचंद्र यादव, वेद प्रकाश गुप्ता, अमित सिंह चौहान, चंद्रभानु पासवान, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिला पंचायत प्रशासक आलोक सिंह रोहित, विधायक प्रतिनिधि अमल गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
