विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अवध के 9 जिलों की आज संगठनात्मक समीक्षा करेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, 2027 के चुनाव पर बनेगी रणनीति

Published: Fri, 16 Oct 2026 08:33 AM (IST)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आज अयोध्या में अवध के नौ जिलों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।

यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी। (तस्वीर- फाइल)

यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी। (तस्वीर- फाइल)

HighLights

  1. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अयोध्या में बैठक।

  2. अवध के नौ जिलों की सांगठनिक स्थिति की समीक्षा।

  3. शिक्षक एमएलसी व 2027 विधानसभा चुनाव पर चर्चा।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी शुक्रवार को यहां पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। अवध विश्वविद्यालय के विवेकानंद प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में नौ जिलों के जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रवासी और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

बैठक में शिक्षक एमएलसी चुनावों की समीक्षा, जिलों की वर्तमान सांगठनिक स्थिति, विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी। अयोध्या महानगर, जिला इकाई, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती जिले प्रतिभाग करेंगे।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा शिक्षक एमएलसी चुनाव के संबंध में शिक्षकों से संपर्क, मतदाता सूची और चुनावी तैयारियों से जुड़े विषय पर चर्चा करेंगे। शिक्षकों और प्रबंधकों से संवाद किया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन की तैयारियों और जमीनी स्तर पर चल रही गतिविधियों की जानकारी भी ली जाएगी।

विभिन्न जिलों की संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा होगी। इसमें जिला स्तर पर संगठन के कामकाज, पदाधिकारियों की भूमिका और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से जुड़े विषयों पर मंथन किया जाएगा। पदाधिकारी अपने-अपने जिलों की सांगठनिक स्थिति और गतिविधियों से संबंधित जानकारी साझा करेंगे।

C-439-1-LKO1154-522617

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, राघवेन्द्र पांडेय, डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी, विधायक प्रतिनिधि अमल गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

यह भी पढ़ें- पहली बार प्रसिद्ध रामलीला और दशहरे का LIVE प्रसारण करेगा आकाशवाणी अयोध्या, नोट कर लें डेट और टाइम