विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BHU के शोधार्थी सुनील मौर्य ने अयोध्या का नाम किया रोशन, कला और फोटोग्राफी में जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

Published: Wed, 18 Nov 2026 06:21 PM (IST)

अयोध्या के सुनील कुमार मौर्य को अमृतसर की इंडियन एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स द्वारा आयोजित 91वीं अखिल भारतीय कला प्रदर्शनी में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सुनील कुमार मौर्य। फोटो- जागरण

सुनील कुमार मौर्य। फोटो- जागरण

HighLights

  1. सुनील मौर्य को इंडियन एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स ने सम्मानित किया।

  2. फोटोग्राफी 'ए सेलिब्रेशन आफ लाइफ एमिड्स्ट डेथ' के लिए पुरस्कार मिला।

  3. अपनी उपलब्धियों से अयोध्या और काशी हिंदू विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। अमानीगंज ब्लाक के कोटिया गांव निवासी और काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के शोधार्थी सुनील कुमार मौर्य ने कला एवं फोटोग्राफी के क्षेत्र में फिर अपनी प्रतिभा से अयोध्या का नाम रोशन किया है। अमृतसर की प्रतिष्ठित संस्था इंडियन एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स की ओर से आयोजित 91वीं अखिल भारतीय कला प्रदर्शनी में उनकी तीन कलाकृतियों को चयनित किया गया।

जिसमें उन्हें ‘ए सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ एमिड्स्ट डेथ’ नामक शीर्षक फोटोग्राफी को पद्मश्री प्रोफेसर विमान बिहारी दास अकादमी के अध्यक्ष एस. शिवदेव सिंह एवं महासचिव डा. परमिंदर सिंह ग्रोवर ने मेडल, सर्टिफिकेट और पुरस्कार धनराशि देकर गत सोमवार को सम्मानित किया। वह उत्तर प्रदेश से अकेले ऐसे प्रतिभागी रहे, जिन्हें उत्कृष्ट कलाकृति के लिए सम्मानित किया गया।

सुनील ने इससे पूर्व भी कला एवं फोटोग्राफी के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी पुरस्कार एवं गोरखपुर स्थित राजकीय बौद्ध संग्रहालय में आयोजित अखिल भारतीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता में उन्हें जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने प्रथम पुरस्कार प्रदान किया था। वर्ष 2024 में सुनील का नाम वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ था। वह वर्तमान में काशी हिंदू विश्वविद्यालय से चित्रकला विषय में शोध कर रहे हैं।

उनकी कला और फोटोग्राफी में बनारस की सांस्कृतिक परंपराओं, जीवन-दर्शन तथा सामाजिक एवं आध्यात्मिक विषयों की गहरी अभिव्यक्ति देखने को मिलती है। लगातार मिल रही उपलब्धियों से सुनील ने न केवल अयोध्या जनपद, बल्कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के दृश्य कला संकाय का भी मान बढ़ाया है। उनकी सफलता पर संकाय प्रमुख एवं विभागाध्यक्ष प्रो. जसमिंदर कौर और उनके शोध निर्देशक प्रो. शांति स्वरूप सिन्हा ने हर्ष व्यक्त कर उज्वल भविष्य की कामना की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।