विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या में मेहनत के आगे छोटी पड़ी आर्थिक सीमाएं, एक आंगन से निकले चार सफल सितारे

Published: Tue, 27 Oct 2026 06:06 PM (IST)

अयोध्या के बहापुर गांव के पांडेय परिवार के चार सदस्यों ने सीमित संसाधनों के बावजूद सरकारी सेवाओं में सफलता हासिल ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. पांडेय परिवार के चार सदस्यों को मिली सरकारी नौकरी।

  2. विवेक उपनिरीक्षक, सतेंद्र जीएसटी इंस्पेक्टर, मनीषा-कृष्णा आरक्षी बने।

  3. सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत से पाई बड़ी सफलता।

संवाद सूत्र, बाबाबाजार (अयोध्या)। सीमित संसाधन, साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि और आंखों में बड़े सपने, इन परिस्थितियों के बीच बहापुर गांव के पांडेय परिवार के चार बच्चों ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता की ऐसी कहानी लिखी है, जो ग्रामीण अंचल के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन सकती है। परिवार में पहले कोई सरकारी सेवा में नहीं था।

पिता कृष्ण मगन पांडेय भारतीय जीवन बीमा निगम में अभिकर्ता हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। इसके बावजूद बच्चों ने अपने परिश्रम के बल पर अलग-अलग प्रतिष्ठित पद हासिल कर परिवार के साथ पूरे गांव का मान बढ़ाया है।

कृष्ण मगन पांडेय के बड़े पुत्र विवेक पांडेय का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक पद पर हुआ है। छोटे पुत्र सतेंद्र पाण्डेय ने जीएसटी इंस्पेक्टर बनकर परिवार को गौरवान्वित किया है। वहीं, पुत्री मनीषा पाण्डेय और भतीजे कृष्णा पाण्डेय ने यूपी पुलिस में आरक्षी पद हासिल किया है। एक ही परिवार के चार सदस्यों की इस उपलब्धि से घर में खुशियों का माहौल है।

परिवार की यह कामयाबी केवल नौकरी हासिल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उस विश्वास की जीत है, जिसके सहारे माता-पिता अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के सपने देखते हैं। सरकारी सेवा की पारिवारिक पृष्ठभूमि नहीं होने के बावजूद चारों का विभिन्न पदों पर चयन होना उनकी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

इस उपलब्धि पर अरविंद व्यास, उदित श्रीवास्तव, महेंद्र पाण्डेय, संजय उपाध्याय, आशीष शर्मा, पूर्व प्रधान दिनेश पांडेय, जितेंद्र त्रिपाठी और डब्बू श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

यह भी पढ़ें- अयोध्या जमीन अधिग्रहण विवाद: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी, अब तक क्या-क्या हुआ?