विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या में अरकुना और सत्तीचौरा सहित लखनऊ मार्ग पर बनेंगे पांच अंडरपास, सड़क हादसों पर लगेगा लगाम

Published: Thu, 08 Oct 2026 01:46 PM (IST)

अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर चिह्नित पांच ब्लैक स्पॉट पर अंडरपास निर्माण को मंजूरी मिली है। यह कदम दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

तस्वीर- फाइल।

तस्वीर- फाइल।

HighLights

  1. अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर पांच अंडरपास निर्माण को मंजूरी

  2. चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाएं कम करने हेतु निर्माण

  3. केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने एनएचएआइ के प्रस्ताव को दी मंजूरी

जागरण संवाददाता, अयोध्या। अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर ब्लैक स्पाट के रूप में चिह्नित सोहावल के अरकुना व सत्तीचौरा समेत पांच स्थानों पर अंडरपास निर्माण को मंजूरी मिली है। हाईवे के अनधिकृत कट को बंद कराने के बाद भी दुर्घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

अरकुना में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) दुर्घटनाओं अंकुश लगाने के लिए फुट ओवब्रिज (एफओबी) का निर्माण लगभग एक वर्ष पहले करा चुका है। आसपास के ग्रामीण पैदल हाईवे क्रास करने के लिए उसका इस्तेमाल करने लगे हैं।

बढ़ते जन दबाव के बाद इसका निर्माण कराया है। भारतीय किसान यूनियन को कई बार इसके लिए धरना, प्रदर्शन व ज्ञापन देना पड़ा। अंडरपास के निर्माण को जरूरी मानते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्रालय को प्रस्ताव एनएचएआइ को भेजना पड़ा। मंत्रालय ने अयोध्या जिले के जिन पांच अंडरपास के निर्माण को मंजूरी दी है, उसमें सोहावल का अरकुना व सत्तीचौरा भी शामिल है।

अन्य तीन में जिले के रानीमऊ, कूढ़ासादात व भेलसर सम्मिलित हैं। ये तीनों रुदौली विधानसभा क्षेत्र में आते हैं। परियोजना प्रबंधक अवनीश सिद्धार्थ के अनुसार सोहावल के अरकुना व सत्तीचौरा में अंडरपास के निर्माण में करीब सौ करोड़ रुपये व्यय होंगे। पांचों अंडरपास के लिए लगभग ढाई सौ करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।

विभागीय तैयारी शुरू है। डिजाइन आदि की मंजूरी की प्रक्रिया चल रही है। बताया ये सभी पांचों अधिक दुर्घटनाओं के चलते पहले से ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित हैं। निर्माण के बाद दुर्घटनाओं पर अंकुश लगने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव का अयोध्या दौरा: भाजपाई दिग्गजों के बाद अखिलेश की दस्तक से रामनगरी में सियासत तेज