जागरण विमर्श कार्यक्रम में युवाओं ने तोड़ा मिथक, सेल्फी के संग साधी अयोध्या के भविष्य में भागीदारी
जागरण विमर्श कार्यक्रम में युवाओं ने अयोध्या के भविष्य पर होने वाली चर्चा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने गंभीर चर्चाओं ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।
HighLights
युवाओं ने जागरण विमर्श में सक्रिय भागीदारी से पुराना मिथक तोड़ा।
अयोध्या के भविष्य पर गंभीर चर्चा में युवाओं ने गहरी रुचि दिखाई।
सेल्फी के साथ युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, सक्रिय भागीदारी निभाई।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। कहा जाता है कि युवाओं की दिलचस्पी अब गंभीर चर्चाओं से कम और मोबाइल स्क्रीन में ज्यादा है। जागरण विमर्श में युवाओं ने इस मिथक को तोड़ दिया। कार्यक्रम में युवाओं की संख्या सर्वाधिक रही। पत्रकारिता विभाग के छात्र हों या राजनीति में कदम रखने वाले नवप्रवेशी, सभी अयोध्या के भविष्य पर होने वाली चर्चा को सुनने के लिए उत्सुक दिखे।
मंच पर वक्ताओं के विचार चल रहे थे और सभागार में युवा कभी ध्यान से सुनते तो कभी मोबाइल निकालकर सेल्फी में उन पलों को सहेजते नजर आए। वक्ताओं के साथ तस्वीर लेने की होड़ भी दिखी। सेल्फी के इन पलों के बीच युवाओं की मौजूदगी ने यह संदेश जरूर दिया कि अयोध्या के भविष्य की चर्चा में नई पीढ़ी सिर्फ दर्शक नहीं, बल्कि अपनी जगह तलाशती भागीदार भी है।
छात्रा नीलम गोस्वामी ने बताया कि जागरण विमर्श से काफी कुछ सीखने को मिला। छात्र नेता अंकुर सिंह ने बताया कि यहां आकर मन गदगद हुआ। ऐसे आयोजन छात्रों के लिए आवश्यक है।
यह भी पढ़ें- अयोध्या में औद्योगिक क्रांति को लेकर जागरण विमर्श में हुई चर्चा, उद्यमियों और विशेषज्ञों ने रखी अपनी बेबाक राय
