विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका, अयोध्या में 17 और 24 अक्टूबर को चलेगा विशेष अभियान

By Nafees Edited By: Ashish Mishra
Published: Thu, 15 Oct 2026 09:47 PM (GMT+05:30)

अयोध्या के रुदौली तहसील में 17 और 24 अक्टूबर को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलेगा। ...और पढ़ें

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 व 24 अक्टूबर को चलेगा विशेष अभियान।

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 व 24 अक्टूबर को चलेगा विशेष अभियान।

HighLights

  1. रुदौली, अयोध्या में 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान।

  2. युवा, नवविवाहित, दिव्यांग मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं।

  3. फॉर्म-6 भरकर बीएलओ से संपर्क करें, प्रक्रिया आसान।

संवाद सूत्र, रुदौली (अयोध्या)। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों के लिए राहतभरी खबर है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 17 व 24 अक्टूबर को रुदौली तहसील क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जाएगा।

इसके तहत पहली बार मतदान के पात्र हुए युवाओं, नवविवाहित महिलाओं, दिव्यांगों और बेघर नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें अभियान को प्रभावी बनाने और बूथ स्तर पर अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

एसडीएम ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया आसान की गई है। अब फार्म-6 के साथ अलग से घोषणा पत्र देने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। पात्र नागरिक अपने मतदान केंद्र पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क कर फार्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) को सक्रिय करने और बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर अभियान में सहयोग करने की अपील की। पंजीकरण के लिए शैक्षणिक संस्थानों, स्वयं सहायता समूहों, स्वास्थ्य कर्मियों और सरकारी विभागों का भी सहयोग लिया जाएगा।

उपजिलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए मृत मतदाताओं के नाम हटाने और दोहरी प्रविष्टियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में भाजपा से रघुनंदन चौरसिया, कांग्रेस से तारिक, बसपा से हिम्मत सिंह सरोज, शिवसेना से संतराम, समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष छोटे लाल यादव और ब्लाक अध्यक्ष विंध्याचल सिंह सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- यूपी पंचायत चुनाव को लेकर HC के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगा प्रधान संगठन, सरकार भी ले रही कानूनी सलाह