विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या के उत्सर्ग श्रीवास्तव ने स्केटिंग में जीता दो गोल्ड, अब नेशनल चैंपियनशिप में हुआ सेलेक्शन

Published: Sun, 11 Oct 2026 10:20 PM (IST)

अयोध्या के होनहार स्केटिंग खिलाड़ी उत्सर्ग श्रीवास्तव ने जोनल रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीते हैं। इस शानदार ...और पढ़ें

स्केटिंग में दो गोल्ड जीतने वाले उत्सर्ग नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयनित।

स्केटिंग में दो गोल्ड जीतने वाले उत्सर्ग नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयनित।

HighLights

  1. उत्सर्ग श्रीवास्तव ने जोनल स्केटिंग में दो गोल्ड जीते।

  2. 500 मीटर रेस और वन लैप रोड रेस में पदक।

  3. सीबीएसई नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित।

संवाद सूत्र, अयोध्या। जिले के होनहार स्केटिंग खिलाड़ी उत्सर्ग श्रीवास्तव ने अपनी मेहनत, लगन और शानदार प्रदर्शन के दम पर जिले का नाम रोशन किया है। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के छात्र उत्सर्ग श्रीवास्तव का चयन बेलगावी कर्नाटक में सीबीएसई नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप 2026-27 के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता वहां के बिरला इंटरनेशनल स्कूल में होगी।

उत्सर्ग के प्रशिक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि लखनऊ स्थित विवेकानंद माडर्न एकेडमी में आठ से 12 अक्टूबर तक आयोजित जोनल रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्सर्ग ने 500 मीटर रेस व वन लैप रोड रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल अपने नाम किये।

500 मीटर रेस की हीट, क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में उत्सर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद फाइनल रेस में गिरने के बावजूद हिम्मत नहीं हारी। दोबारा उठकर शानदार वापसी की और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

इसके बाद वन लैप रोड रेस में भी गोल्ड मेडल हासिल कर उन्होंने अपनी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। जोनल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर उत्सर्ग का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनकी इस सफलता से विद्यालय, परिवार, प्रशिक्षकों और जिले के खिलाड़ियों में खुशी व्याप्त है।

यह भी पढ़ें- नवरात्र मेले के दौरान विंध्याचल स्टेशन पर सात जोड़ी ट्रेनों का होगा ठहराव, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल