विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवरात्र मेले के दौरान विंध्याचल स्टेशन पर सात जोड़ी ट्रेनों का होगा ठहराव, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

Published: Sun, 11 Oct 2026 09:05 PM (IST)

नवरात्र मेले के दौरान विंध्याचल में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने 7 जोड़ी ट्रेनों को अस्थायी ठहराव दिया है। यह व्यवस्था 11 से 26 अक्टूबर तक लागू रहेगी।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. विंध्याचल में नवरात्र मेले के लिए ट्रेनों का ठहराव।

  2. सात जोड़ी प्रमुख ट्रेनों को मिला अस्थायी स्टॉपेज।

  3. श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु 11 से 26 अक्टूबर तक।

जागरण संवाददाता, दिलदारनगर (गाजीपुर)। विंध्याचल में नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिलदारनगर स्टेशन पर रुकने वाली सात जोड़ी प्रमुख ट्रेनों को विंध्याचल स्टेशन पर भी अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है।

11 से 26 अक्टूबर तक इन ट्रेनों का विंध्याचल स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव होगा। इससे मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की गई है।

ठहराव पाने वाली ट्रेनों में लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 12141-12142, दानापुर-बेंगलुरु संघमित्रा एक्सप्रेस 12295-12296, जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस 12487-12488, लोकमान्य तिलक-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 15945-15946, लोकमान्य तिलक-गुवाहाटी एक्सप्रेस 15647-15648, भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 12335-12336, दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल 15657-15658 शामिल हैं।

इन ट्रेनों का दिलदारनगर स्टेशन पर भी ठहराव है। लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस का गहमर और जमानियां में भी ठहराव है। विंध्याचल में अस्थायी ठहराव से इन स्टेशनों के यात्रियों को भी मां के दर्शन के लिए यात्रा की बेहतर सुविधा मिलेगी।