विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या में होली के बाद सरयू में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की मौत; एक को बचाया गया

Published: Thu, 05 Mar 2026 12:13 PM (IST)

अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र के कलाफ़रपुर घाट पर होली के बाद सरयू नदी में नहाने गए तीन किशोरों में से दो डूब गए।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अयोध्या। अयोध्या में होली की खुशियां के बीच एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां रौनाही थाना क्षेत्र के कलाफ़रपुर घाट पर सरयू नदी में नहाने गए तीन किशोर डूब गए।

मुबारकगंज गांव के रहने वाले ये तीनों किशोर होली खेलने के बाद नहाने के लिए सरयू नदी में गए थे। तीनों को तैरना नहीं आता था। नहाते समय तीनों गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे।

शोर सुनकर दौड़े स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और एक किशोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

दो किशोरों की नदी में डूबकर मौत

हालांकि, इस हादसे में दो किशोरों की जान नहीं बचाई जा सकी। मृतकों की पहचान राज सैनी और सुमित कोरी के रूप में हुई है, जो मुबारकगंज गांव के निवासी थे।

कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को नदी से बाहर निकाला गया। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। होली की खुशियां गम में बदल गई हैं।