Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अयोध्‍या दुष्‍कर्म मामले में आरोपी सपा नेता पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, अवैध संपत्तियों पर चलेगा योगी सरकार का बुलडोजर

    राजस्व विभाग की टीम उप जिलाधिकारी अशोक कुमार सैनी के निर्देशन में मुख्य आरोपी मोईद की उन संपत्तियों की तलाश में जुटी हुई है जो उसने अवैध तरीके से अर्जित की हैं। उप जिलाधिकारी ने बताया कि मंगलवार को मोईद खान के उस निर्माण को ढहाया जाएगा जिसमें पुलिस चौकी संचालित थी। वह कब्रिस्तान की भूमि है जिस भवन में बैंक संचालित है उसकी कुछ भूमि तालाब की है।

    By Rama Sharan Awasthi Edited By: Vinay Saxena Updated: Tue, 06 Aug 2024 11:59 AM (IST)
    Hero Image
    उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ।- फाइल फोटो

    संवाद सूत्र, अयोध्या। दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता मोईद खान की अवैध संपत्तियों की रिपोर्ट प्रशासन तैयार करा रहा है। आने वाले दिनों में एक बार फिर आरोपी की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चल सकता है।

    राजस्व विभाग की टीम उप जिलाधिकारी अशोक कुमार सैनी के निर्देशन में मुख्य आरोपी मोईद की उन संपत्तियों की तलाश में जुटी हुई है, जो उसने अवैध तरीके से अर्जित की हैं। उप जिलाधिकारी ने बताया कि मंगलवार को मोईद खान के उस निर्माण को ढहाया जाएगा, जिसमें पुलिस चौकी संचालित थी। वह कब्रिस्तान की भूमि है, जिस भवन में बैंक संचालित है उसकी कुछ भूमि तालाब की है। उन्होंने बताया कि अन्य भूखंडों की भी जांच की जा रही है। यही नहीं आरोपी के करीब आधा दर्जन अवैध ठिकानों की जानकारी राजस्व टीम को प्राप्त हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजस्‍व व‍िभाग की तीन टीमें लगाई गईं

    राजस्व विभाग की तीन टीमें लगाई गई हैं। ये टीमें सात दिनों से भदरसा में आरोपी के अवैध कब्जे और अवैध निर्माण की छानबीन में लगी हुई है। बेकरी के निकट रोड पर निर्मित व्यावसायिक कांप्लेक्स की दुकानें खाली कराई जा रही हैं। इसमें चल रही पंजाब नेशनल बैंक की भदरसा शाखा को भी खाली करने का आदेश दिया जा चुका है। बताया कि पुलिस चौकी सहित अन्य भूमि का सीमांकन करके शासन को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद अगली कार्रवाई होगी।

    अभी नहीं हटेगा पंजाब नेशनल बैंक

    भदरसा: मोईद खान की बेकरी पर बुलडोजर चलने के बाद यह कहा जा रहा है कि उसके अवैध भवन में संचालित पंजाब नेशनल बैंक के हिस्से को भी ध्वस्त किया जाएगा। पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर श्रीकांत व रितेश ने पहुंच कर एडीएम प्रशासन एपी सिंह के समक्ष अपनी बात रखी, जिस पर एडीएम प्रशासन ने यह बताया कि बैंक एक वित्तीय संस्था है। इस पर अभी बाद में विचार किया जाएगा। फिलहाल उसका भवन गिराने का अभी कोई प्रस्ताव नहीं है।

    यह भी पढ़ें: Ayodhya Rape Case: दुष्कर्म पीड़िता का होगा गर्भपात, पुलिस कराएगी डीएनए टेस्ट

    यह भी पढ़ें: Ayodhya News: किशोरी से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी की बेकरी पर चला बुलडोजर, अवैध तरीके से हुआ था निर्माण