राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 25 सिंतबर तक चार्टशीट दाखिल करने की तैयारी, बढ़ सकते हैं दो और नाम
अयोध्या श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में पुलिस चार्जशीट में दो और लोगों के नाम शामिल कर सकती है।

राम मंदिर
HighLights
चढ़ावा चोरी प्रकरण में दो और नाम चार्जशीट में जुड़ेंगे।
पुलिस 22 से 25 सितंबर के बीच आरोप पत्र दाखिल करेगी।
आठ आरोपी पहले से ही जेल में, जांच जारी है।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में पुलिस गिरफ्तार किए गए आठ आरोपितों के अलावा दो और लोगों के नाम चार्जशीट में शामिल कर सकती है।
25 जून को दर्ज मुकदमे की 90 दिन की समयसीमा 25 सितंबर को पूरी हो रही है। पुलिस 22 से 25 सितंबर के बीच न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी कर रही है।
सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान सामने आए नए नामों में उन लोगों को शामिल किया जा सकता है, जिन्होंने आरोपितों की मदद की थी। पुलिस ने घटना के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपितों से पूछताछ के साथ उनके आपसी संपर्क और भूमिका की भी जांच की है।
8 आरोपी अभी जेल में
आरोपितों ने पूछताछ में कुछ नए नाम बताए थे। इनकी भूमिका की जांच के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। चार्जशीट में आरोपितों के बयान, मंदिर परिसर की सीसीटीवी फुटेज, बरामद नकदी और आभूषण समेत अन्य साक्ष्यों को शामिल किए जाने की तैयारी है।
पुलिस ने विवेचना से जुड़े दस्तावेज और साक्ष्यों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्र, लवकुश मिश्र, मनीष यादव, राजेश पाठक, अविनाश शुक्ल, करुणेश पांडेय और सुभाष श्रीवास्तव अभी जेल में हैं।
यह भी पढ़ें- जागरण विमर्श: 19 सितंबर को अयोध्या में ‘विकसित यूपी, विकसित अयोध्या’ पर होगा मंथन, कई दिग्गज करेंगे शिरकत
