विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अखिलेश यादव तक सूचना पहुंचाने वाला निकला बैंककर्मी, SIT जांच में खुलासा

Published: Tue, 22 Sep 2026 11:48 PM (IST)

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जानकारी सपा प्रमुख अखिलेश यादव तक पहुंचाने में एक बैंककर्मी की भूमिका सामने आई ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. बैंककर्मी ने अखिलेश यादव को दी थी चोरी की सूचना।

  2. पुलिस और एसआईटी जांच में हुआ यह खुलासा।

  3. आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी में है पुलिस।

रमाशरण अवस्थी, अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जानकारी सपा प्रमुख अखिलेश यादव तक पहुंचाने में एक बैंककर्मी की भूमिका सामने आई है। पुलिस और एसआइटी की जांच में यह तथ्य सामने आने के बाद स्टेट बैंक के कर्मचारी से पूछताछ भी की गई है। चढ़ावा चोरी का मुद्दा सबसे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सात जून को इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से उठाया था।

प्रकरण के बाद से ही पुलिस व ट्रस्ट का इस बात पर विशेष जोर रहा है कि चोरी की सूचना उनकी जानकारी में आए बिना बाहर कैसे पहुंची।पुलिस को जांच के दौरान सपा प्रमुख तक जानकारी पहुंचाने के अहम तथ्य हाथ लगे हैं। पुलिस ने जांच के क्रम में गणना से जुड़े रहे पूर्व व वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों से पूछताछ कर उनके बयान लिए थे।

दो कर्मचारियों से पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस उस कड़ी तक पहुंची है, जिसके जरिये चढ़ावा चोरी से संबंधित जानकारी अखिलेश तक पहुंचाई गई। यह पहलू तब जांच के केंद्र में आया, जब चोरी की घटना के लगभग एक माह बाद ट्रस्ट पदाधिकारियों के बीच हुई बातचीत से जुड़ी कुछ जानकारियां सार्वजनिक हुईं। पुलिस एसबीआइ से जुड़े सभी कर्मचारियों के बयान दर्ज कर चुकी है।

इनमें से तीन बैंककर्मियों से विशेष रूप से लंबी पूछताछ की गई। पुलिस यह जानकारी कर रही है कि बैंक के कर्मचारी ने यह सूचना ट्रस्ट के पदाधिकारियों को कब दी। राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच पूरी होने वाली है। पुलिस आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी में हैं। बुधवार को 90 दिन की समय सीमा भी पूरी होने वाली है और माना जा रहा है कि पुलिस बुधवार को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर सकती है।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: 105 मामले सीसीटीवी में कैद, एसआईटी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट