विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रीराम मंदिर की सुरक्षा दीवार के निर्माण में देरी, निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने जताई नाराजगी

Published: Fri, 16 Oct 2026 11:54 AM (IST)

अयोध्या में रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य उम्मीद से धीमा चल रहा है, जिससे इस साल के ...और पढ़ें

अयोध्या में राममंदिर निर्माण समिति की बैठक

अयोध्या में राममंदिर निर्माण समिति की बैठक

HighLights

  1. रामजन्मभूमि सुरक्षा दीवार निर्माण में देरी, अध्यक्ष नाराज।

  2. नृपेंद्र मिश्र ने निर्माण कार्य की धीमी गति पर जताई नाराजगी।

  3. सीईओ जितेंद्र मिश्र ने पहली बार समीक्षा बैठक में भाग लिया।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। रामजन्मभूमि परिसर की अतिसंवेदनशील और 3400 मी. लंबी और 20 फीट ऊंची सुरक्षा दीवार का निर्माण उम्मीद के अनुरूप नहीं हो पा रहा है। निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार इसका निर्माण इसी साल के अंत तक पूरा होना था, लेकिन यह संभावना दूर की कौड़ी प्रतीत हो रही है।

अभी तक सुरक्षा दीवार का एक तिहाई कार्य ही पूरा हो सका है और काम में यही ढिलाई रही तो इसका निर्माण अगले वर्ष के अंत तक पूरा हो सकेगा। कार्य में देरी को लेकर राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने निरीक्षण के दौरान नाराजगी व्यक्त की।

सुरक्षा दीवार का काम इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के जिम्मे है। निरीक्षण के दौरान मिश्र ने मंदिर परिसर में आखिरी चरण में चल रहे हुतात्मा स्मारक स्तंभ, अस्थायी मंदिर स्मारक, प्रेक्षागृह और ट्रस्ट कार्यालय के काम का जायजा लिया। साथ ही संबंधित इंजीनियर के साथ कार्य प्रगति की समीक्षा की।

यात्री सुविधा केंद्र के सभागार में निर्माण समिति की बैठक

हुतात्मा स्मारक स्तंभ का निर्माण पूरा हो चुका है। इस पर लोगो भी लगा दिया गया है। वहीं, अस्थायी मंदिर स्मारक का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। ऑडिटोरियम और ट्रस्ट कार्यालय का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। यात्री सुविधा केंद्र के सभागार में निर्माण समिति की बैठक शुरू हुई।

अयोध्या में राममंदिर ट्रस्ट की धार्मिक समिति की बैठक भी शनिवार को प्रस्तावित है। यह बैठक ट्रस्ट के महासचिव गोविंददेव गिरि की अध्यक्षता में होगी। इसमें मंदिर की धार्मिक व्यवस्थाओं और आगामी कार्यक्रमों से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। पहली बार इसके अधिकांश सदस्य वहां उपस्थित रहेंगे। हालांकि एक-दो सदस्य ऑनलाइन भी जुड़ेंगे।

पहली बार समीक्षा बैठक में सीईओ भी हुए शामिल

अयोध्या में 2 सितंबर को नियुक्ति के बाद गुरुवार को पहली बार ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र भी मंदिर निर्माण समिति की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। उन्होंने समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति जानी और जिम्मेदार एजेंसियों को कुछ सुझाव भी दिए।

आपको बताते चलें कि नियुक्ति के अगले दिन ही जितेंद्र मिश्र अयोध्या आ गए थे, लेकिन उन्होंने विधिवत कार्यभार 21 सितंबर को संभाला था। इस कारण वह मंदिर निर्माण समिति की सितंबर में हुई बैठक में नहीं शामिल हो पाए थे।