विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राम मंदिर के सीईओ जितेंद्र मिश्र ने सख्त किया पहरा, बिना इंट्री कर्मियों का भी प्रवेश प्रतिबंधित

Published: Sat, 17 Oct 2026 03:45 PM (IST)

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ जितेंद्र मिश्र ने राम मंदिर परिसर में व्यवस्थाएं कड़ी कर दी हैं। अब सभी ...और पढ़ें

सीईओ जितेंद्र मिश्र ने सख्त किया पहरा।

सीईओ जितेंद्र मिश्र ने सख्त किया पहरा।

HighLights

  1. सभी कर्मियों के लिए रजिस्टर में एंट्री अनिवार्य।

  2. परिसर में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध।

  3. रील बनाने वाले कर्मियों पर सीईओ की सख्ती।

लवलेश कुमार मिश्र, अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पद का प्रभार संभालने के बाद से ही सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र राम मंदिर की व्यवस्थाओं में लगातार परिवर्तन कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने अब परिसर में प्रवेश करने वाले सभी कर्मियों की रजिस्टर में इंट्री अनिवार्य करा दी है।

कर्मचारियों को भी केवल आईकार्ड दिखाने से यात्री सुविधा केंद्र (पीएफसी) परिसर में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। उन्हें दो स्थानों पर रजिस्टर मेंं अपना नाम, मोबाइल, आगमन का उद्देश्य, समय, कर्मी का दायित्व आदि प्रमुख तथ्यों का अंकन कराना पड़ता है। गणना कक्ष की ओर तो अनधिकृत किसी भी ट्रस्ट कर्मी का प्रवेश पूर्णत: वर्जित कर दिया गया है।

चढ़ावा चोरी उजागर होने के बाद हुए बदलाव के अंतर्गत ट्रस्ट ने पहली बार मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्थाएं, वित्तीय प्रबंधन, श्रद्धालु सुविधाएं व दैनिक गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए सीईओ की नियुक्ति की है।

कार्यभार संभालने के बाद सीईओ जितेंद्र मिश्र अब 21 सितंबर से नियमित रूप से अपने पीएफसी स्थित कार्यालय में बैठ रहे हैं। ट्रस्ट ने पीएफसी में सीईओ का कार्यालय वहीं आवंटित किया है, जहां चढ़ावे की गणना का महत्वपूर्ण कार्य होता है। वह अपने कार्यालय से ही परिसर की कड़ी निगरानी कर रहे हैं।

दो-तीन बार कर्मियाें के साथ बैठकें करके वह सख्त हिदायत भी दे चुके हैं। परिसर में कुछ भी अव्यावहारिक दिखने पर वह तत्काल संबंधित कर्मी को अपने कार्यालय में बुला कर कड़ा निर्देश भी देते हैं।

सीईओ की सख्ती से अब कोई भी कर्मी अपना मोबाइल साथ में नहीं ले जा पा रहा है। हालांकि प्रभारियों को इसकी छूट दी गई है। पीएफसी कार्यालय में सीईओ के कार्यालय में कोई भी कर्मी बिना रजिस्टर में अंकन के नहीं जा पाता है। इसके पहले पीएफसी में प्रवेश द्वार पर भी रजिस्टर रखा है और कर्मी तैनात हैं।

परिसर में रील बनाने पर दो कर्मियों को किया तलब

सीईओ ने ट्रस्ट के उन यू-ट्यूबर कर्मियों पर भी सख्ती शुरू की है, जो रामजन्मभूमि परिसर में मोबाइल के साथ प्रवेश करके रील बनाते हैं। सूत्रों का कहना है कि दो दिन पहले सीईओ ने उनके इंस्टाग्राम व यू-ट्यूब अकाउंट पर रील देख कर उन्हें बुलाया और सख्त हिदायत दी। अब उनकी नजर रामलला के उन अर्चकों पर भी है, जो रामलला के गर्भगृह की भी रील बना कर पोस्ट करते हैं।

यह भी पढ़ें- अब रामलला की सेवा से सीधे जुड़ सकेंगे भक्त, पोशाक अर्पित करने के साथ राजभोग और बालभोग लगाने का भी मिलेगा मौका