विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने का प्रयास, पकड़ा गया कश्मीरी नागरिक

By Dharmendra PandeyEdited By: Dharmendra Pandey
Published: Sat, 10 Jan 2026 04:13 PM (IST)Updated: Sat, 10 Jan 2026 05:21 PM (IST)

Attempt Of Namaz in Mandir: व्यक्ति जम्मू-कश्मीर के शोपियां इलाके का बताया जा रहा है। उसका नाम एबी अहद शेख ...और पढ़ें

HighLights

  1. रामजन्मभूमि पुलिस चौकी में पूछताछ में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

  2. परिसर के सुरक्षा कर्मियों को कर दिया अलर्ट

जागरण संवाददाता, अयोध्या : राम नगरी में शनिवार को दोपहर राम मंदिर परिसर में कश्मीरी नागरिक ने नमाज पढ़ने का प्रयास किया। एक कश्मीरी नागरिक को नमाज पढ़ने की कोशिश करते देख सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। 

कश्मीरी नागरिक को दक्षिणी परकोटे क्षेत्र में नमाज पढ़ने के प्रयास में हिरासत में लिया गया। नमाज पढ़ने से रोके जाने पर ‍उसने नारेबाजी की। खुफिया एजेंसियां व पुलिस की टीमें ‍उससे पूछताछ में लगी हैं।  जिला प्रशासन ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। वहीं राम मंदिर ट्रस्ट ने भी पूरे प्रकरण पर चुप्पी साध रखी है। 
उसे हिरासत में लेकर रामजन्मभूमि पुलिस चौकी ले जाया गया, जहां एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे के नेतृत्व में सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ करने में जुटी हैं। अभी पुलिस-प्रशासन का कोई अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है।
बताया जा रहा कि अधेड़ उम्र का एक मुस्लिम नागरिक मंदिर में दर्शन के बाद राम मंदिर के दक्षिणी परकोटे से निकलते समय नमाज पढ़ने की कोशिश करने लगा। सुरक्षा कर्मियों ने जैसे ही ऐसा करते हुए देखा, उसे पकड़ कर हिरासत में ले लिया गया।
इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई और उसे परिसर में ही स्थित रामजन्मभूमि पुलिस चौकी में ले जाया गया, जहां से उससे सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। बताया जा रहा हि राम मंदिर परिसर में कश्मीरी नागरिक ने सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने की कोशिश की। रोके जाने पर अहमद शेख ने नारे भी लगाए।

शोपियां का रहने वाला अहमद शेख राम मंदिर परिसर के गेट D1 से घुसा था। सुरक्षाबलों ने उसको हिरासत में लिया। अपुष्ट खबरों के अनुसार उक्त व्यक्ति जम्मू-कश्मीर के शोपियां इलाके का बताया जा रहा है। उसका नाम एबी अहद शेख (56 वर्ष) पुत्र इस्माइल शेख, ग्राम वोडापोरा, शोपियां बताया गया है।। इसके बाद परिसर के सुरक्षा कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है।

सेब की खेती करता है अहद शेख

राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने के प्रयास में पकड़ा गया कश्मीरी मुस्लिम एबी अहद शेख शोपिया में सेब की खेती करता है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपना राममंदिर आना पर्यटन का हिस्सा बताया है। उसके अमृतसर सहित अन्य पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के भ्रमण की भी सूचना है। गत वर्ष मई में पकड़ी गई मुस्लिम महिला ने भी अपना राममंदिर आना पर्यटन का हिस्सा बताया था। वह कई पर्यटन स्थल का भ्रमण कर चुकी थी। दोनों सामान्य दर्शनार्थी की भांति ही मंदिर आए थे।