विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राम मंदिर निर्माण: 30 जुलाई तक मुख्य कार्य पूरे करने का लक्ष्य, चढ़ावा चोरी पर नृपेंद्र मिश्रा ने जताया दुख

Published: Sat, 11 Jul 2026 09:50 AM (IST)

नृपेंद्र मिश्रा ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में बताया कि प्रमुख कार्य 30 जुलाई तक पूरे ...और पढ़ें

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र। जागरण आर्काइव

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. राम मंदिर के प्रमुख निर्माण कार्य 30 जुलाई तक पूरे होंगे।

  2. हुतात्मा स्मारक जुलाई अंत तक, 4 किमी बाउंड्री वॉल सितंबर तक।

  3. चढ़ावा चोरी की घटना पर नृपेंद्र मिश्रा ने दुख जताया।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा अयोध्या दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने निर्माण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में मंदिर निर्माण की प्रगति और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि राम मंदिर के सभी प्रमुख निर्माण कार्यों को 30 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हुतात्मा स्मारक का निर्माण जुलाई के अंत तक और शेष 4 किलोमीटर लंबी बाउंड्री वॉल का काम 30 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। मंदिर का भव्य ऑडिटोरियम दिसंबर 2026 तक बनकर तैयार होगा।

पुराने मंदिर स्मारक का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, जहां अब 24 घंटे अखंड ज्योति जलाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही, राम कथा संग्रहालय की 20 गैलरियों की स्टोरीलाइन तैयार हो चुकी है और सीईओ की नियुक्ति के लिए तीन सदस्यीय समिति अंतिम फैसला लेगी।

यह भी पढ़ें- अयोध्या में सौहार्द की वो कोशिश, जो विवादों में घिर गई; CM योगी ने क्यों याद दिलाया हनुमानगढ़ी का ये किस्सा?

चढ़ावा चोरी पर बोले नृपेंद्र मिश्रा
हाल ही में सामने आए चढ़ावा चोरी मामले पर दुख व्यक्त करते हुए नृपेंद्र मिश्रा ने इसे एक "कलंक" बताया। उन्होंने कहा कि इस घटना से हम सभी स्वयं को छोटा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुरक्षा व प्रबंधन व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।