अब दोपहर में एक घंटे आराम करेंगे रामलला, राम मंदिर में प्रभु के विश्राम करने की अवधि बढ़ी
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में बाल स्वरूप रामलला के विश्राम की अवधि बढ़ाई जाएगी। अब दोपहर में एक घंटे का विश्राम ...और पढ़ें

अयोध्या राम मंदिर में विराजमान प्रभु रामलला।
HighLights
रामलला के दोपहर विश्राम की अवधि एक घंटा बढ़ाई गई।
दोपहर एक से दो बजे तक मिलेगा बाल स्वरूप को विश्राम।
रात्रि 10 बजे गर्भगृह का स्वर्ण द्वार बंद होगा।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में बाल स्वरूप रामलला की दिनचर्या के अनुरूप विश्राम की अवधि बढ़ाई जायेगी। दोपहर भोग के बाद दोपहर एक से दो बजे तक विश्राम देने पर सहमति बनी है।
धार्मिक समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को ट्रस्ट के महासचिव स्वामी गोविंददेव गिरि के समक्ष यह प्रस्ताव रखा था। इस पर महासचिव ने सहमति दी है।
रामलला का जागरण सुबह चार बजे होता है। पर्वों और मेलों में श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण मध्याह्न भोग के बाद उन्हें केवल 10 से 15 मिनट ही विश्राम मिल पाता है। बाल स्वरूप की मान्यता के अनुरूप अब दोपहर में एक घंटे के विश्राम की व्यवस्था की जाएगी।
रामलला के रात्रि विश्राम के लिए आरती और भोग के बाद रात 10 बजे गर्भगृह का स्वर्ण द्वार बंद किया जाएगा। इससे प्रभु को कम से कम छह घंटे विश्राम मिल सकेगा।
यह भी पढ़ें- रामलला का VIP दर्शन अब होगा आसान, पास का कोटा दोगुना करने की तैयारी में ट्रस्ट
