विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण शुरू, AI जैसे आधुनिक विषय पढ़ेंगे विद्यार्थी

Published: Wed, 23 Sep 2026 11:23 AM (IST)

राजकीय पॉलीटेक्निक अयोध्या में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण शुरू हो गया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण शुरू।

  2. रोबोटिक्स, एआई आधारित आधुनिक तकनीक में छात्रों को प्रशिक्षण।

  3. 706.75 लाख रुपये की लागत से मार्च 2027 तक निर्माण पूर्ण।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर आफ एक्सीलेंस के भवन का निर्माण प्रारंभ हो गया है। यह विशेष ढांचे पर आकार ले रहा है। इस सेंटर में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित स्किल से लैस किया जाएगा। बाजार की मांग को देखते हुए युवा तैयार किए जाएंगे।

रोबोटिक्स व एआइ आधारित तकनीक की विशेष क्लास व प्रायोगिक कार्य सिखाएं जाएंगे। इस भवन के निर्माण का संयोजन प्रदेश सरकार व टाटा टेक्नोलाजी लिमिटेड कर रही है। इस पर 706.75 लाख रुपये खर्च होंगे। भवन तीन मंजिला होगा, इसका निर्माण मार्च 2027 तक निर्माण पूर्ण होगा।

इस समय राजकीय पालीटेक्निक में चार ब्रांच सिविल अभियंत्रण, विद्युत अभियंत्रण, यांत्रिक अभियंत्रण तथा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बायोटेक्नोलाजी की पढ़ाई होती है। 741 विद्यार्थी पढ़ते हैं। अयोध्या में यह सेंटर बनने के बाद कुशल युवा तैयार किए जाएंगे।

बाजार की मौजूदा मांग के अनुसार तकनीकी शिक्षा देने का लक्ष्य है। यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को इंजीनियर का डिप्लोमा दिया जाएगा। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भवन में आधुनिक प्रयोगशालाएं, तकनीकी वर्कशाप, डिजिटल प्रशिक्षण कक्ष, स्टूडियो, कौशल विकास के लिए समर्पित लैब स्पेस समेत अन्य सुविधाएं सुलभ होंगी।

इस संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. प्रीतम वर्मा ने बताया कि यह भवन भूतल सहित तीन मंजिल का बनेगा। कहा कि आगामी मार्च से इसमें हम विद्यार्थियों को प्रशिक्षित कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- यूरी के पॉलिटेक्निक छात्रों के लिए राहत, ऑनलाइन काउंसलिंग से एडमिशन लेने वालों के लिए नॉमिनेशन की डेट बढ़ी